रायपुर(mediasaheb.com)| । छग डड़सेना कलार समाज जिला रायपुर का निर्वाचन सम्पन्ना हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जिलाध्यक्ष, सचिव कुंवर विजय सिन्हा निर्विरोध विरोध चुनाव जीते, कोषाध्यक्ष खुशवंत सिन्हा चुने गए। निर्वाचन कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रिका प्रसाद सिन्हा के आदेशानुसार तीन पदों (अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष) के लिए अधिसूचना जारी कर 13 अगस्त को नामांकन एवं 20 अगस्त को निर्वाचन की तिथि तय किया गया। मीडिया प्रभारी रामप्रसाद जायसवाल ने बताया है अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार राजेंद्र प्रसाद सिन्हा और भूषण लाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष के पद पर खुशवंत सिन्हा और जितेंद्र सिन्हा खड़े थे। रायपुर जिला युवा अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के सभी युवा साथी को निर्वाचन अधिकारी के रूप में चुने गए थे। शाम 4 बजे मतदान अधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा की गई। निर्वाचन परिणाम के समय कृपाराम सिन्हा मंडलेश्वर, ईश्वरी सिन्हा, पुरषोत्तम सिन्हा, शांतनु सिन्हा, दशरु सिन्हा, युवा मंच रोशन सिन्हा, आशीष सिन्हा, चिराग सिन्हा मनोज सिन्हा जितेन्द्र सिन्हा उपस्थित थे।
Tuesday, February 17
Breaking News
- 17 फरवरी राशिफल: जानें किन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, पढ़ें आज का भविष्यफल
- एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन, गुणवत्ता पर विशेष फोकस
- एस ई सी एल में डॉ. संजय अनंत का वैश्विक हिन्दी पर व्याख्यान
- लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन मैट्स विश्वविद्यालय में किया गया
- एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप
- AI Impact Summit 2026 में गूंजा भारत का दम, राघव चड्ढा बोले- दुनिया में बढ़ी देश की पहचान
- पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान
- पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्त, सुपर-8 में पहुंची
- दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल पटेल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने माना आभार


