नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र सरकार राजनैतिक साज़िश के तहत दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने का षड्यंत्र रच रही है। सुश्री आतिशी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार राजनैतिक साज़िश के तहत दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना ग़ैरक़ानूनी, ग़ैर संवैधानिक और दिल्ली की जनता के जनादेश के ख़िलाफ़ होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है वह दिल्ली में चुनाव नहीं जीतने वाली इसलिए अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रिय सरकार को गिराना चाहती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के ख़िलाफ़ रचे जा रहे षड्यंत्र का एक बड़ा कारण सरकार द्वारा किए जा रहे काम है, चाहे वह मुफ़्त बिजली-पानी देना हो, शानदार स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक देना हो, बुजुर्गो को फ्री तीर्थ यात्रा महिलाओं को फ्री बस यात्रा देनी हो।
‘आप’नेता ने कहा,“ दिल्ली की चुनी हुई सरकार के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ा राजनैतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। हमें विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। पिछले कुछ दिनों से इसके संकेत देखने को मिल रहे है।” (वार्ता)
Monday, March 9
Breaking News
- e-PAN कार्ड के नाम पर बड़ा स्कैम! सरकार की चेतावनी—ऐसा ईमेल आए तो तुरंत रहें सावधान
- अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर पर 10 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू
- शून्यकाल में उठा दुर्ग में अफीम खेती का मुद्दा, विपक्ष ने कहा – ‘धान का कटोरा’ बन रहा ‘अफीम का कटोरा’
- ईरान की हवा जहरीली और आसमान काला, तेल डिपो पर इजरायली हमलों के बाद घरों में कैद लोग
- चैत्र में जेठ जैसी तपिश: अलीगढ़ प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर, 35° तापमान का अहसास 37° जैसा
- LH T20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट: सैमसन समेत 5 भारतीयों को जगह, सूर्या-पांड्या बाहर, किसे मिली कप्तानी?
- घर में आग से फटे सिलेंडर व एसी कंप्रेसर, बाथरूम में बचने घुसी महिला की दम घुटने से मौत
- पश्चिम एशिया तनाव का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड गिरावट में, 92.5 तक पहुंचा
- चैत्र नवरात्रि मेले में पहली बार निजी अस्पताल का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, श्रद्धालुओं को मिलेगा त्वरित उपचार
- अमिताभ बच्चन ने क्यों नहीं देखा फाइनल? शाहरुख, रश्मिका समेत सेलेब्स ने ऐसे मनाई जीत


