नई दिल्ली
देशभर में साइबर आधारित वित्तीय अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन 'चक्र-वी' के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली, हिसार, लखनऊ, मुंबई, पुणे और नासिक समेत कुल 10 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई एक संगठित साइबर निवेश धोखाधड़ी के मामले में की गई।
इस दौरान सीबीआई ने मुंबई के कल्याण निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो धोखाधड़ी में सक्रिय रूप से शामिल था। वह साइबर अपराधियों को पहले से सक्रिय सिम कार्ड और ‘म्यूल’ बैंक खातों की आपूर्ति करता था, जिससे इन अवैध गतिविधियों को अंजाम देना संभव हो सका। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद हुए हैं।
यह मामला एक सुनियोजित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें लोगों को फर्जी मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से ठगा गया। अपराधियों ने नामी कंपनियों के शेयर सस्ते दामों पर दिलवाने का झांसा देकर भोले-भाले निवेशकों से पैसा वसूला और बाद में धन का गबन कर लिया। इससे लोगों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।
सीबीआई ने बताया कि छापेमारी के दौरान मिले सबूतों से यह स्पष्ट होता है कि कैसे जटिल तरीकों से मासूम निवेशकों को शिकार बनाया गया।
सीबीआई के ऑपरेशन चक्र-वी से यह स्पष्ट है कि एजेंसी साइबर अपराध सिंडिकेट और उनके सहयोगी ढांचे को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, जांच अब भी जारी है।
बता दें कि साइबर अपराध से शायद ही देश का कोई शहर अछूता हो। इस जाल में पढ़े-लिखे लोग भी फंस रहे हैं और करोड़ों रुपए गंवा रहे हैं। साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं और पैसे ठगते रहते हैं।
हाल ही में हरियाणा में सात करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
Saturday, March 21
Breaking News
- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द: टॉपर को मिलेंगे 2 लाख रुपए, छात्रों में उत्साह
- बिलासपुर डैम का गेट टूटा: मूसलाधार बारिश से हाईवे पर बाढ़, खेत हुए जलमग्न
- ईद पर मथुरा में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर हाईवे जाम, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा
- व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा सभी क्षेत्रों में सिंधी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में प्रदेशभर में जन-जागरूकता कार्यक्रम, 21 मार्च को महिलाओं-बच्चों के अधिकारों पर विशेष ध्यान
- DGCA के आदेश पर बवाल, इंडिगो और एअर इंडिया ने विरोध जताया, टिकट महंगे होने की दी चेतावनी
- गैस एजेंसी पर छापा: जांच में गड़बड़ी उजागर, 961 भरे-खाली सिलेंडर जब्त
- ईद की नमाज के बाद भोपाल में लगे नारे – अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद, सुन्नी और शिया के अलग-अलग आयोजन
- योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक
- जरही में कुदरत का कहर, आंधी तूफान वा बारिश के साथ गिरे ओले


