रायपुर, (media saheb.com) कार्टून फ़ेस्टिवल के दौरान बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्थान दिया गया है। यह प्रदर्शनी 21 दिनों तक चलेगी। गैलरी के संचालक वी जी नरेंद्रा ने बताया कि चूँकि यह कार्टून महोत्सव छत्तीसगढ़ से प्रकाशित होने वाली कार्टून पत्रिका के सहयोग से हो रहा है, हमने प्रदेश के मुख़िया को यह सम्मान प्रदान किया है। इस केरिकेचर को ननजुंदा स्वामी ने बनाया है। नरेंद्रा ने बताया कि इस गैलरी में अब तक 175 से अधिक प्रदर्शनी लग चुकी है लेकिन यह पहली बार है जब हमने तीन फ़ीट बाय दो फ़ीट के कार्टून लगाए हैं और यह भी पहली बार है कि हमने किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को विशेष रूप से उल्लेखित किया है । उन्होंने कहा कि कार्टून वॉच पत्रिका ने लगातार 25 साल प्रकाशित होने और देश की एकमात्र पत्रिका होने के कारण आज छत्तीसगढ़ कार्टून कला की राजधानी बन गया है। ऐसे में इस प्रदेश का सम्मान तो होना ही चाहिए। इस प्रदर्शनी में डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम और बाला साहेब ठाकरे के केरिकेचर भी लगे हैं.
Saturday, February 14
Breaking News
- आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत: समान वेतन, EPF और ESI जल्द लागू, जानें तारीख
- Badanwar के पीएम मित्र पार्क में 21,500 करोड़ का निवेश, 55 हजार युवाओं को रोजगार
- Kukshi के बालिका शौचालय में पुरुषों के यूरिनल, 3.12 लाख की लागत से बना लेकिन 6 साल से अधिकारी अनजान
- Indore के डबल डेकर ब्रिज का 80% काम पूरा, चार महीने में मिलेगी सौगात
- National Stock Exchange of India पर ट्रेडिंग अकाउंट्स 25 करोड़ के पार, SIP और शेयर बाजार में निवेशकों का बढ़ता भरोसा
- Rajasthan और Madhya Pradesh से बिहार के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, स्टॉपेज और फेरे की पूरी जानकारी
- 20 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन : मंत्री राजपूत
- 8वां वेतन आयोग लागू होने की चर्चा, सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा; क्या प्राइवेट सेक्टर में भी बढ़ेंगी सैलरी?
- Madhya Pradesh में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर और SP होंगे बदलेंगे; जल्द जारी होगी लिस्ट
- समाधान योजना में अब तक 05 लाख 58 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली सरचार्ज में छूट


