नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व से अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने की तैयारी करने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि नवाचार, प्रौद्योगिकी और वित्त उपलब्धता समान होनी चाहिए। PM मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में G- 20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य रहना न केवल मानसिक और शारीरिक स्थिति है बल्कि जीवन का सुदृढ आधार है। उन्होंने कहा कि देश में 21 लाख चिकित्सक, 35 लाख नर्स, 13 लाख फार्मासिस्ट और करोड़ों सहायक कर्मी स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र को मजबूत बनाते हैं।
PM मोदी ने कहा कि COVID महामारी ने स्वास्थ्य को सभी निर्णय के केंद्र में रखने पर जोर दिया है। महामारी ने स्वास्थ्य के संबंध में दवाईयां और टीके को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वैक्सीन मैत्री पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने 100 से अधिक देशों को 30 करोड़ वैक्सीन खुराक पहुंचाई, जिनमें वैश्विक दक्षिण के कई देश भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को लचीला होना चाहिए। अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति निपटने की तैयारी करनी चाहिए। दुनिया के एक हिस्से में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बहुत कम समय में दुनिया के अन्य सभी हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने कह कि भारत में समग्र और समावेशी दृष्टिकोण का पालन किया जा रहा है।स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और सभी को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं। पारंपरिक चिकित्सा का वैश्विक भंडार बनाने का संयुक्त प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। स्वच्छ हवा, सुरक्षित पेयजल, पर्याप्त पोषण और सुरक्षित आश्रय स्वास्थ्य के प्रमुख कारक हैं।(वार्ता)
Wednesday, March 4
Breaking News
- ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी
- PM RAHAT योजना लॉन्च: सड़क हादसे में 7 दिन इलाज मुफ्त, 1.5 लाख तक का खर्च सरकार देगी
- 12 मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी, 63 पाकिस्तानी क्रिकेटरों की किस्मत दांव पर
- दिल की सुरक्षा में एआई का कवच: हार्ट अटैक से पहले ही देगा खतरे का अलर्ट
- 5 मार्च को Nothing का बड़ा लॉन्च, Phone 4a और 4a Pro से मचेगा तहलका
- पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
- महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2024: सात सीटों के लिए 5 मार्च तक नामांकन, 16 मार्च को होगा मतदान
- ऑस्ट्रेलिया का बड़ा दौरा: दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे 3 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले
- क्या पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी चला रही महिलाओं को नहीं रोक सकते?
- एमपी में गेहूं खरीदी का बड़ा ऐलान: 2585 रुपये MSP, किसानों के लिए जरूरी निर्देश जारी


