रायपुर (mediasaheb.com)| दिल्ली पुलिस द्वारा सांसद बृजभूषण शरण खिलाफ दायर पास्को एक्ट की जांच पर क्लोजर रिपोर्ट लगाने तथा केस वापस लेने को कांग्रेस ने दुर्भाग्यजनक बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बेटी बचाओ का फर्जी नारा गढ़ने वाली मोदी सरकार का असली मकसद “अपराधी बचाओ“ है। एक नाबालिग पहलवान लड़की ने बाहुबली बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ पास्को की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मोदी सरकार की दिल्ली पुलिस ने एफआईआर तब दर्ज की जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई। अपराधी को तत्काल अरेस्ट करने की जगह पुलिस, सरकार के मंत्री सब एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं उस बेटी को झूठा साबित करने के लिए। नियम के अनुसार पास्को की शिकायत पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया जाता है। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह सरेआम घूम रहा था, दबाव बना रहा था, मीडिया को इंटरव्यू दे रहा था, ओलंपिक मेडल की कीमत 15 रुपए बता रहा था, गुड टच-बैड टच पर ज्ञान दे रहा था, लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोंक रहा था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोचिए, 10 मई को नाबालिग बच्ची ने शिकायत दर्ज कराई। 5 जून को खबर आई कि बच्ची ने केस वापिस ले लिया है। जिस दिन नाबालिग पहलवान बेटी का बयान बदलवाया गया, उसी दिन साफ़ हो गया था कि पूरा तंत्र बाहुबली बृज भूषण को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। और आज दिल्ली पुलिस के 550 पन्नों की चार्जशीट से ये बात साबित भी हो गई।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस तरीक़े से इस मामले में दिल्ली पुलिस ने काम किया है क्या अब कोई भी परिवार किसी अपराधी, बाहुबली के ख़लिफ़ इंसाफ़ माँगने की हिम्मत जुटा पाएगा? नाबालिग के केस में एफआईआर होने के 1 महीने बाद तक गिरफ़्तारी क्यूँ नहीं की गई? क्या इसी न्यू इंडिया का प्रचार हमारे प्रधानमंत्री और उनकी सरकार कर रही है जहाँ बहन-बेटियों को इंसाफ दिलाना नामुमिकन हो गया है? देश की न्याय पालिका को संज्ञान से कर इस मामले गिरफ्तारी के आदेश देना चाहिये।
Friday, July 24
Breaking News
- सोनम वांगचुक और CJP में बढ़ी दूरियां? वीडियो साझा न करने और अलग मांगों से तेज हुई चर्चा
- राजस्थान के 49 नए शहरों के मास्टर प्लान अब ठेके पर बनेंगे
- गोरक्षा की आड़ में लूट, 50 लाख रंगदारी; युवा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
- मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, चार राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ
- ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू, 123 भारतीय खिलाड़ी मैदान में
- बिहार के सभी पंचायतों में बनेंगे हाट, जिलों और प्रखंडों में खुलेंगे मार्ट
- जोस बटलर ने क्रिस गेल को पछाड़ा, टी20 रन में बने दूसरे नंबर
- मुकेश गुप्ता के हमलावर अब तक फरार, फिर हुई जानलेवा वारदात! मैगी पॉइंट ढाबे पर युवक पर हमला, जुड़े हैं क्या दोनों केस?
- चाइना ओपन से सिंधू बाहर, चेन युफेई ने कड़े मुकाबले में हराया
- धर्मेन्द्र प्रधान पर फैसला तय? कैबिनेट बैठक से पहले पीएम मोदी के बड़े संकेत, डैमेज कंट्रोल में सरकार


