जयपुर (mediasaheb.com)| राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह विकसित भारत का संकल्प पत्र हैं जो गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं को समर्पित हैं। श्री शर्मा ने घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया जो गरीब, किसान, युवा एवं महिला को सशक्त करने का संकल्प है। पिछले दस वर्ष में महिला गरीमा एवं इसके नये अवसरो को समर्पित किया गया है और महिला शक्ति की नई भागीदारी कैसे होगी यह इसके लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गांरटी। उन्होंने संकल्प पत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विकसित भारत एवं देश को आगे बढाने एवं उसे सुरक्षित करने का संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गरीब कल्याण के तहत तीन करोड़ से ऊपर नये घर बनाने का काम किया जायेगा। उज्जवला योजना जारी रहेगी और इसके तहत पाइप लाइन से सस्ती दर पर गैस देने का काम भी होगा। (वार्ता)
Friday, February 27
Breaking News
- भोपाल मंडल से होली पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों के लिए जानकारी जरूरी
- बांधवगढ़ में ढाई महीने में 8 बाघों की मौत, आधे मामलों का पैटर्न एक जैसा, हाईकोर्ट में उठा शिकार का सवाल
- महाकाल के आंगन से शुरू होगा रंगोत्सव, संध्या आरती के बाद प्रज्वलित होगी आस्था की अग्नि
- सरकार का बड़ा ऐलान: 1 अप्रैल से पूरे देश में E20 एथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल की बिक्री
- इज़राइल में PM मोदी ने देखा Future Tech, AI और हेल्थ टेक में भारत में क्या होगा बदलाव
- RSS की सबसे पावरफुल बैठक में पहली बार शामिल होंगे Nitin Naveen, BJP में बड़े बदलाव की तैयारी
- ऑपरेशन सिंदूर में आई कमी पर तेजस ने दिखाई F-35 जैसी ताकत, चीनी PL-15 पल में बेकार
- Dhar Bhojshala विवाद: कमाल मौला दरगाह के निर्माण में मंदिर अवशेषों के इस्तेमाल का दावा
- आज का राशिफल 27 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
- नेपाल चुनाव से पहले कूटनीतिक हलचल तेज: भारत या चीन, किसे मिलेगी प्राथमिकता?


