जम्मू , (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू-कश्मीर को आतंक मुक्त बनायेगी और आगामी विधानसभा चुनाव यहां का भविष्य तय करेंगे। श्री मोदी ने डोडा जिले में आज जनसभा को संबोधित करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अपनी दुकानें चलाने के लिए नेशनल कांफ्रेंस , पीडीपी और कांग्रेस ने पिछले सात दशकों से जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। विदेशी ताकतों के लिए आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर एक आंख की किरकिरी बन गया, जिसके कारण साजिशें रची गयी।
उन्होंने कहा, “परिवार के वंश ने शासन किया और जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसी पार्टियां कभी भी जम्मू-कश्मीर के लोगों को सशक्त नहीं बनाना चाहती थीं, लेकिन भाजपा ने चुनावों के जरिए पंचायतों को मजबूत करके जमीनी स्तर पर लोकतंत्र सुनिश्चित किया।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “अट्ठारह सितंबर से शुरू होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर के युवाओं और तीन पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला है। किश्तवाड़ से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया क्योंकि उन्हें आतंकवादियों ने मार डाला था। हमने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया और वह आतंकवाद के खिलाफ हमारा हथियार हैं।” उन्होंने दोहराया कि भाजपा जम्मू-कश्मीर को आतंक मुक्त बनायेगी तथा भाजपा ही इसे राज्य का दर्जा बहाल करेगी।(वार्ता)
Wednesday, April 29
Breaking News
- छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- आज का राशिफल (29 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें, कैसा रहेगा आपका दिन
- राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख
- जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर
- महिला बाल विकास विभागों के नवाचारों की सराहना
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: ईश्वरी प्रसाद ने टमाटर उत्पादन से कमाए 02 लाख 90 हजार रूपए
- महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
- समाज में बदलाव और सकारात्मक सोच के परिचायक हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने भर्ती प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ समय पर करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


