नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपराह्न एक बजे तक दिल्ली की सभी सातों सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया कांग्रेस के उदित राज से 92252 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं। वहीं दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूडी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सही राम से 6424 मतों से अधिक आगे चल रहे है।
पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सेहरावत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा से 67084 मतों से अधिक आगे चल रही हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 79071 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं। वहीं चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जे पी अग्रवाल से 19215 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के हर्ष मल्होत्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से 14134 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से 24957 मतों से अधिक आगे चल रही है।(वार्ता)
Monday, March 30
Breaking News
- 665 नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र, बोले-पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिला हक
- नया अध्याय: CM साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
- 3350 करोड़ से अधिक की धनराशि का डीबीटी अंतरण करेंगे सीएम योगी
- अयोध्या में सरस मेले के साथ साकेत संध्या का आगाज
- जगदलपुर में सोमवार से शुरू होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का एथलेटिक्स रोमांच
- बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: CM साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट
- मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा मध्यप्रदेश शासन को राशि रू. 8.00 करोड का लाभांश भुगतान किया गया
- बर्ड फ्लू के डर के बीच बिलासपुर स्टेशन पर चूजों की खेप पहुंची, मचा हड़कंप
- बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइट्स की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ
- यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण


