नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा है कि वह सिर्फ धनवानों के लिए काम करती है और गरीबों, पहलवानों, जवानों, किसानों की उसे परवाह नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है और हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहबाद मंगलवार को किसानों के प्रति उसकी क्रूरता से साबित हो गया है कि भाजपा का किसान और उनकी समस्या से लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा “ये साफ हो चुका है कि ये सरकार न किसान की है, न जवान की है, न पहलवान की है। ये सरकार सिर्फ धनवान की है। भजपा सरकार का नारा है- पिटे किसान, जय धनवान।”
श्री हुड्डा ने कहा कि शाहबाद में हरियाणा पुलिस ने जिस तरह से किसानों के साथ बर्बरता की है वह अंग्रेज शासन के समय की क्रूरता को याद दिलाती है। उनका कहना था कि किसान मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई बर्बरता की छठवीं बरसी पर शाहबाद में एकत्रित हुए थे लेकिन पुलिस ने जिस बर्बरता के साथ उन पर लाठीचार्ज किया वह उसके किसान विरोधी चेहरे को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज में कई किसान जख्मी हुए हैं। दस किसान अस्पताल में भर्ती है तथा अन्य कई को हिरासत में रखा गया है। इस घटना से साफ हो चुका है कि यह सरकार किसानों की नहीं है वह सिर्फ धनवानो के लिए काम करती है। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था लेकिन भाजपा ने उस नारे को बदलकर ‘जय धनवान’ कर दिया है(वार्ता)
Monday, June 29
Breaking News
- सिवान में RJD नेता के 4 ठिकानों पर सेल्स टैक्स का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले
- जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत परखेंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, करेंगे गांवों का दौरा
- बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन
- यूपी में शिक्षा सुधारों को नई गति देगा टीएलपीएस रिपोर्ट-2025 पर राज्य स्तरीय संवाद
- बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट तक पहुंचा चीन, सेशेल्स के जरिए हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक घेराबंदी
- पर्यावरण संरक्षण को नई गति, योगी सरकार ने इको क्लब्स के लिए जारी की ₹65.64 करोड़ की लिमिट
- प्राचीन भारत में 8 लाख गुरुकुल थे, शिक्षा थी निशुल्क: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब
- मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार


