नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति में हिमाचल प्रदेश की तीन देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (अजजा) और उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर विस क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों के बारे में जानकारी दी गयी।
पार्टी ने हिमाचल की देहरा विस पर श्री होशियार सिंह चम्बयाल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि हमीरपुर में श्री आशीष शर्मा और नालागाढ़ में श्री कृष्ण लाल ठाकुर को चुनावी समर में उतारा है। भाजपा ने मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विस सीट पर श्री कमलेश शाह को उम्मीवार बनाया है। वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ विस सीट पर श्री राजेंद्र सिंह भंडारी को चुनावी समर में उतारा है, जबकि मंगलौर विस सीट पर श्री करतार सिंह भडाना को उम्मीदवार बनाया है। (वार्ता)
Saturday, February 14
Breaking News
- 14 फरवरी का राशिफल: किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
- राज्यसभा में गूंजा मुद्दा: ऐतिहासिक धरोहरों पर तोड़फोड़ और अपवित्रता पर गहरी चिंता
- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: भोपाल नगर निगम को कचरा प्रबंधन सुधारने का सख्त निर्देश
- एफटीए से बदल रहा वैश्विक व्यापार का ढांचा, भारत नई दिशा में: पीयूष गोयल
- मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर ‘आरोग्य मंदिर’ बनाने पर सियासत तेज, सौरभ भारद्वाज का सरकार पर बड़ा हमला
- छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की चौथी बैठक आयोजित
- शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे
- गावस्कर की सलाह: पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप नहीं, कुलदीप को मौका दे भारत
- सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह
- दो ताप विद्युत यूनिट ने बनाए 500 और 100 दिन बिना रूके उत्पादन करने के रिकार्ड


