पटना
बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी लोगों की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। इससे पहले तमाम एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल में फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना जताई गई है। इधर, दूसरे चरण के मतदान के बाद मतगणना की तैयारी तेज कर दी गई है। सभी मतदान केंद्रों के समीप स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा सख्त रखी गई है। पटना में भी मतदान को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने कहा कि 14 नवंबर को मतगणना होनी है, जिसकी तैयारी चल रही है। स्ट्रॉन्ग रूम (वज्र गृह) में तीन चक्र की सुरक्षा व्यवस्था है। वज्रगृह की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक (सीएपीएफ), बिहार विशेष सशस्त्र बल (बीएसएपी) तथा जिला सशस्त्र पुलिस (डीएपी) की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
तीन अपर पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उपाधीक्षकों तथा 13 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती है। नियंत्रण कक्ष क्रियाशील है। अभ्यर्थियों को भी एसओपी के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम का भ्रमण कराया जाता है। मतगणना के दिन जो भी मतगणना अभिकर्ता होंगे, उन्हें जांच कर अंदर लाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की मूवमेंट बढ़ाई जाएगी, जिससे उस दिन किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या होने पर सख्ती से निपटा जा सके। मोकामा और दानापुर जैसे क्षेत्र पहले से हम लोगों की नजर में हैं। वहां किसी भी समस्या को सख्ती से निपटा जाएगा।
बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतगणना केंद्रों पर तय समय पर सभी ईवीएम लाई जाएंगी और वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होनी है।
Saturday, October 24
Breaking News
- अयोध्या दीपोत्सव 2026: सरयू तट पर जलेंगे 30 लाख दीप, 35 हजार स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी
- 8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?
- इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू, 19 अंडरपास और 26 किमी सर्विस रोड से मिलेगी राहत
- भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात
- पन्ना और सीधी के लिए ऐतिहासिक दिन, पहली बार पहुंचेगी पैसेंजर ट्रेन
- कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?
- 24 अक्टूबर राशिफल: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की
- दीपावली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स से 57 कार्बाइड गन और विस्फोटक जब्त
- इंदौर-राघौगढ़ राजमार्ग पर 19 अंडरपास तैयार होने की राह में तेजी, डेढ़ महीने में पूरा होगा काम
- दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता


