पटना
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है। फॉर्मूले के तहत, भाजपा और जदयू इस बार 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, एनडीए के सहयोगी दलों को 41 सीटें दी गई हैं। सहयोगी दलों में लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को 6-6 सीटें दी गई हैं। इस बार भाजपा और जदयू दोनों बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। इंफो इन डाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "2025 के बिहार चुनावों में, भाजपा और जेडीयू प्रत्येक 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि सहयोगी एलजेपी (आरवी), एचएएम और आरएलएम 41 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पहली बार, भाजपा और जेडीयू दोनों बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जो राज्य में भाजपा के बढ़ते प्रभुत्व और प्रभाव को दर्शाता है।"
इससे पहले के सीट बंटवारे पर अगर हम नजर डालें तो 2005 के अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू 139 सीटों और भाजपा 102 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में जदयू को 88 सीटों पर, जबकि भाजपा को 55 सीटों पर सफलता मिली थी।
इसी तरह, 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू 141 और भाजपा 102 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में जदयू ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 91 सीटें मिलीं।
2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू के रास्ते अलग-अलग हो गए थे। इस चुनाव में जदयू महागठबंधन के साथ थी और नीतीश कुमार ने राजद और कांग्रेस के सहयोग से सत्ता में वापसी की थी। इस चुनाव में भाजपा ने 157 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन केवल 53 सीटों पर ही जीत हासिल की थी। इसके अलावा, 86 सीटों पर एनडीए के सहयोगी दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें महज 5 सीटों पर ही जीत दर्ज की थी।
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू 115 सीटों पर, भाजपा 110 सीटों पर और अन्य सहयोगी दल 18 सीटों पर चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में भाजपा ने 74 सीटों पर और जदयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, सहयोगी दल 8 सीट जीतने में कामयाब रहे थे।
हालांकि, 2025 में भाजपा और जदयू के बीच 101-101 सीटों का बराबर बंटवारा हुआ है। इस बदलाव से यह साफ है कि भाजपा बिहार की राजनीति में अब जूनियर पार्टनर नहीं रही। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह बराबरी का फॉर्मूला चुनावी मैदान में दोनों दलों के बीच समान साझेदारी का संदेश देगा।
Sunday, December 14
Breaking News
- मेसी इवेंट की अफरातफरी पर सियासी बवाल, हिमंत सरमा बोले— ममता बनर्जी की हो गिरफ्तारी
- कॉलेजियम प्रणाली में सुधार जरूरी: चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पारदर्शिता पर दिया जोर
- वंदे भारत में अब स्थानीय स्वाद का तड़का, क्षेत्रीय व्यंजन परोसने की योजना
- पक्का शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री? MLA ने बताई शपथ की तारीख, सिद्धारमैया और शिवकुमार करेंगे हाई कमान से मुलाकात
- MP में शहडोल का कल्याणपुर बना सबसे ठंडा, पारा गिरकर 4.7°C तक पहुंचा; भोपाल-इंदौर में 7°C से कम, अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट
- यूनुस पर चौतरफा संकट: देश में बवाल, सूडान में छह बांग्लादेशी सैनिकों की मौत, दक्षिण अफ्रीका से भी आई बुरी खबर
- भारत का बंगाल की खाड़ी में नो फ्लाई जोन, पाकिस्तान और बांग्लादेश में मचा हाहाकार
- गिल बनाम संजू की बहस में दब गया असली हीरो, क्यों अनदेखा रह गया ये ‘मैच विनर’?
- Kharmas 2025: खरमास और शुक्र अस्त के कारण विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक, जानें कब से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त
- विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने के कगार पर, धर्मशाला में इतिहास रचेंगे अभिषेक शर्मा


