पटना
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में महागठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि वे कितनी बार भी मिल लें, जीतेगा एनडीए ही। सम्राट चौधरी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन चुनावों से चाहे वह 2019 का लोकसभा चुनाव हो, 2020 का विधानसभा चुनाव हो या 2024 का लोकसभा चुनाव हो, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने महागठबंधन को हराने का काम किया है और आगे भी हारते ही रहेंगे।
अगले चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर उठाए जा रहे सवालों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "एनडीए में कोई कंफ्यूजन नहीं है, हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही रहेंगे।"
इससे पहले पटना के विद्यापति भवन में वक्फ संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इस कानून के बाद मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री का दिल खोलकर धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून गरीब और पसमांदा मुसलमानों के लिए एक क्रांतिकारी प्रगतिशील कदम है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाएं हों या बिहार सरकार की योजनाएं, कभी भी किसी खास धर्म को देखकर नहीं बनाई गईं, विकास योजनाओं का लाभ सभी धर्मों और जातियों के लोगों को मिल रहा है। आज बिहार बदल रहा है। बिहार आगे बढ़ रहा है और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।
इस दौरान उन्होंने भागलपुर दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तभी इस मामले में पीड़ितों को न्याय मिला। बिहार के कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई, अल्पसंख्यक छात्रों को भी वजीफा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है।
Friday, October 30
Breaking News
- दिवाली पर कर्मचारियों को ₹33,000 का बोनस, मुंबई महानगरपालिका ने 93 हजार से ज्यादा कर्मियों को दिया तोहफा
- भोपाल मेट्रो में 30 अक्टूबर से नई सुविधा, ऑटोमैटिक मशीन से 30 सेकंड में मिलेगा QR टिकट
- चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद इथियोपिया का बड़ा सैन्य दांव, रूस से खरीदेगा 4 एयर डिफेंस सिस्टम
- क्लासरूम से करियर तक: बिलासपुर में शिक्षा के जरिए तैयार हो रहे डॉक्टर, इंजीनियर और कृषि वैज्ञानिक
- 30 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सतर्क
- फ्री में बर्तन चमकाने का झांसा देकर महिलाओं को लगाया चूना, सूरजपुर में ठगी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ के उदंती में 3500 पेड़ों को सुखाने की साजिश! बेंगलुरु से पहुंचे ट्री डॉक्टर ने संभाला मोर्चा
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 की तैयारियों का किया निरीक्षण
- कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले पांच छर्रे, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल

