संजय अनंत का उन से जुड़ी स्मृतियों व उनकी आत्म कथा पर लेख
बिलासपुर (mediasaheb.com), राष्ट्रीय पटल पर एक मात्र सिंधी नेता, जो हमें याद दिलाते है, कभी सिंध भारत का हिस्सा था, वे हमें स्मरण कराते है हमारे राष्ट्र गीत मे पंजाब के बाद सिंध आता है और वो हम सन सैतालिस मे पंडित नेहरू की प्रधानमंत्री बनने की अंधी ललक मे खो दिए.. उल्लास नगर, कटनी से ले कर बिलासपुर सहित उत्तर भारत के अनेक नगर मे विस्थापित हुए हमारे सिंधी भाई बहन आज भी इस आस मे है, उनका सिंध कभी भारत के नक़्शे मे वापस आएगा..
लालकृष्ण जी की आत्म कथा My country my life पढ़ने योग्य ग्रंथ है, इस महान सिंधी नेता के अंतर की पीड़ा है, विभाजन के समय सिंध छोड़ने की व्यथा, नरसंहार जिस मे पंजाब सिंध, बंगाल के लाखो गैर मुस्लिम कत्ल किए गए
वे उन लाखों हिन्दुओ में से एक थे जो मुस्लिम पाकिस्तान से बच कर आज के भारत मे आए ।आपनी आत्मकथा मे सिंध का आकर्षक सामाजिक-आध्यात्मिक इतिहास बताने के बाद, आडवाणी कराची (जिसे वे अपना ‘पसंदीदा शहर’ कहते हैं) में घर और स्कूल में अपने जीवन का वर्णन करते हैं। वह अपने जीवन पर दो परिवर्तनकारी प्रभावों के बारे में भी लिखते हैं: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), एक राष्ट्रवादी संगठन जिसमें वह 14 साल की उम्र में एक स्वयंसेवक (स्वयंसेवक) के रूप में शामिल हुए, और स्वामी रंगनाथानंद, कराची में रामकृष्ण मठ के प्रमुख और एक स्वामी विवेकानन्द के दर्शन के प्रखर प्रतिपादक , जिनसे आडवाणी की पहली मुलाकात कराची में हुई थी।
आडवाणी जी का जीवन नमन योग्य है, त्याग तपस्या से परिपूर्ण.. एक पत्रकार, जनसंघ के प्रथम पीढ़ी के नायक, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने जिस राष्ट्रवादी चिंतन को आधार बना जनसंघ का स्वप्न सजाया, उसे मूर्त रूप देने मे इन्होने अपना पूरा जीवन आहूत किया.. वो दौर था ज़ब ज़ब जनसंघ का कोई जन आधार नहीं था, देश मे कही कोई दो चार जगह चुनाव मे सफलता मिलती। पर अपने विश्वास के साथ वे निरंतर संगठन को मजबूत करने लगे रहे
अटल जी उनकी मित्रता भारतीय राजनीति की एक मिसाल है हमेशा साथ.. वे याद करते है ज़ब इंदिरा जी की हत्या के बाद चुनाव हुए कांग्रेस एकतरफा जीत हासिल हुई बीजेपी को मात्र दो सीट मे ही सफलता मिली, एक राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व के लिए घोर निराशा के क्षण.. पर उन्होंने सब का मनोबल बढ़ाया
फिर रामजन्मभूमि आंदोलन और आडवाणी जी की रथ यात्रा, जिस ने आज की शक्तिशाली बीजेपी को जन्म दिया
बहुत कम ये जानते होंगे की आडवाणी जी एक फ़िल्म समीक्षक भी थे उन्हें फिल्मो से गहरा लगाव था
निश्चित ही वे देश के आदर्श नेता है, सुचिता स्वच्छ पवित्र जीवन 🌹
*संजय अनंत ©*
Friday, August 14
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल
- मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां
- स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
- शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला
- हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस
- दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर
- इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को
- तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव
- प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा


