मुंबई, (mediasaheb.com)| महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति (MPCC) के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किया गया दावा फेल हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दो हजार रुपये के नोट को चलन से बंद करने के फैसले के बाद शुक्रवार रात जारी बयान में श्री पटोले ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेकर दो हजार रुपये का नोट पेश किया था। उस वक्त सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी के फैसले से काला धन खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सभी दावे फेल हो गए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान सैकड़ों लोग कतार में लग कर मर गए, लाखों छोटे उद्योग बंद हो गए, कई लोगों की नौकरी चली गई और लाखों लोग बेरोजगार हो गए। अब जब अर्थव्यवस्था इस झटके से उबर रही थी, तब मोदी सरकार ने फिर से दो हजार रुपये के नोट को चलने से रोक दिया।
उन्होंने सवाल किया कि अगर दो हजार के नोट को बंद ही करना था, तो इसे चलन में क्यों लाया गया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी एक सनकी राजा की तरह काम कर रहे हैं। उनके फैसलों से यह नहीं पता चलता कि उन्हें अर्थव्यवस्था का कोई ज्ञान है। उन्होंने कहा, “उन्हें किसी तथ्य की जानकारी नहीं, परिणामों की कोई चिंता नहीं, सिर्फ इसलिए निर्णय लेना, क्योंकि हमें करना है। यह प्रधानमंत्री के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।” (वार्ता)
Monday, March 23
Breaking News
- बीजिंग और दिल्ली के बीच फिर जुड़ेगी सीधी उड़ान, एअर चाइना ने किया बड़ा ऐलान
- पेंशनधारियों के लिए अलर्ट: 31 मार्च से पहले पूरा करें ये काम, वरना अटक जाएगी पेंशन
- MP सरकार की बड़ी खरीद: 250 करोड़ का लग्ज़री जेट विमान जल्द होगा शामिल
- सोया तेल के दाम में उछाल: लंबा खिंच रहा युद्ध, वैश्विक बाजार में तेज़ी का असर
- दिल्ली सरकार पर दबाव: आतिशी को चेतावनी, 4 विधायकों का निलंबन रद्द करो वरना…
- दिल्ली कैपिटल्स इस बार खिताब की प्रबल दावेदार, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
- 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा? पुराने ट्रेंड, एरियर और डिमांड की पूरी जानकारी
- भारत ने खोजा नया रास्ता, होर्मुज पर निर्भरता कम, तेल का भंडार आ रहा है यहां से
- प्री-मानसून एक्टिव: 23–25 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार
- गर्मी में सफर होगा आसान! 18+ ‘समर स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का ऐलान, पूरा शेड्यूल जारी


