नई दिल्ली (mediasaheb.com) | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर अगले एक से डेढ़ वर्ष में राज्य को नक्सली हिंसा से मुक्त कराने के प्रति वचनबद्ध है।
श्री शाह ने शुक्रवार को यहां अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद-प्रभावित इलाकों के हिंसा प्रभावित 55 लोग बस्तर शांति समिति के तत्वाधान में केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले।
गृह मंत्री ने इन लोगों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनके कल्याण तथा क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाकर उनको अमली जामा पहनाएगी। उन्होंने नक्सली हिंसा में शामिल लोगों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण तथा उनके क्षेत्र के विकास में हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि नक्सली हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ते हैं तो सरकार ने इस विचारधारा को समाप्त करने के लिए अभियान चला रखा है और उन्हें विश्वास है कि अगले एक से डेढ़ वर्ष में छत्तीसगढ़ से नक्सली समस्या समाप्त हो जाएगी।
गृह मंत्री ने उनसे मिलने आए लोगों से कहा कि वे राजधानी में अलग-अलग संगठनों तथा लोगों से मिले तथा मीडिया के सामने भी अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निजात पाने के लिए वह अपना संघर्ष जारी रखें और सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।(वार्ता)
Wednesday, March 25
Breaking News
- वैश्विक अनिश्चितता के दौर में यूपी बना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश गंतव्य: सीएम योगी
- निवेश मित्र 3.0’ से बदलेगा निवेश का अनुभव, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल कदम
- बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी! सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 400 अंक बढ़ा
- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू
- यूपी का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
- जितना पसीना बहेगा, जीत उतना ही निकट आएगी: मुख्यमंत्री
- खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
- योगी सरकार ने 9 वर्षों में श्रमिकों के उत्थान की लिखी नई इबारत, प्रदेश के करोड़ों श्रमिकों को मिला संबल
- सरकारी योजना से गांव की बेटी बनी सफल उद्यमी, सोमा ने गुड़ उद्योग से बदली तकदीर
- योगी सरकार 142 बीपीएचयू के जरिए उपलब्ध कराएगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं


