नई दिल्ली
दिसंबर 2001 की शुरुआत में अमेरिका की आर्थिक व्यवस्था को झटका देने वाली खबर दुनिया के सामने आई—एनरॉन, जिसे कभी “अमेरिका की सबसे इनोवेटिव कंपनी” कहा गया था, महज कुछ ही महीनों में ढह गई। यह पतन सिर्फ एक कंपनी का नहीं था, बल्कि उस कॉरपोरेट संस्कृति का था जो मुनाफे की चमक के पीछे छिपी हेराफेरी को सुनियोजित तरीके से छुपाती रही। ये कुछ-कुछ वैसा ही था जैसे 1990 के दशक का हर्षद मेहता घोटाला, जिसने शेयर बाजार पर भी काफी असर डाला था। एनरॉन का मॉडल ऊर्जा व्यापार के नए दौर का प्रतीक माना गया था, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपने घाटे और बढ़ते कर्ज को छुपाने के लिए जटिल अकाउंटिंग तकनीकों और संदिग्ध पार्टनरशिप कंपनियों का जाल बिछाया था। बैलेंस शीट में काल्पनिक मुनाफा दिखाया गया और निवेशकों को एक ऐसी तस्वीर पेश की गई जो असलियत से बिल्कुल उलट थी।
जब व्हिसलब्लोअर्स और मीडिया की रिपोर्टों ने एनरॉन के झूठ का पर्दाफाश किया, तो कंपनी के शेयर कुछ ही हफ्तों में 90 डॉलर से गिरकर एक डॉलर से भी नीचे पहुंच गए। लाखों लोगों की जमा-पूंजी, पेंशन फंड और निवेश जमीन में समा गए। इस घोटाले ने अमेरिका की सबसे प्रतिष्ठित ऑडिट फर्म आर्थर एंडरसन को भी समाप्ति के कगार पर ला दिया, क्योंकि उस पर एनरॉन के अकाउंट्स को गलत तरीके से क्लीन-चिट देने का आरोप लगा।
एनरॉन के पतन ने अमेरिकी प्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया। सवाल उठने लगे कि क्या ऑडिट और रेगुलेटरी प्रक्रियाएं सिर्फ कागजी हैं? इसी घोटाले की वजह से बाद में अमेरिका में सरबेंस-ऑक्सले एक्ट आया जिसने कॉरपोरेट गवर्नेंस, वित्तीय पारदर्शिता और अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स को नई परिभाषा दी।
एनरॉन ने दुनिया को यह सिखाया कि असीमित मुनाफे की लालसा और सिस्टम की खामियों का फायदा उठाने की प्रवृत्ति किस तरह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है। आज भी एनरॉन स्कैंडल आधुनिक कॉरपोरेट इतिहास का वह काला अध्याय है जिसने सरकारों, निवेशकों और कंपनियों को हमेशा के लिए सतर्क कर दिया। हालांकि कम्पनी 'वी आर बैक' कैम्पेन के जरिए फिर खुद को खड़ा करने में जुटी हुई है।
Saturday, August 29
Breaking News
- 29 अगस्त का राशिफल: शनिवार को किन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा? जानें भविष्यफल
- महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की ताकत, बचत से खरीदी सिलाई मशीन
- ‘राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार’
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र
- MP के स्कूलों में AI की पढ़ाई, 9वीं से बच्चे सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; 1 सितंबर से ऑनलाइन क्लास
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
- तीन साल में महिलाओं के इंटरनेट उपयोग में जबरदस्त उछाल, 10.8% से बढ़कर 68.6% पहुंचा आंकड़ा
- भारत के घी पर दुनिया को भरोसा! वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हुए दो देसी ब्रांड
- MP के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को 1 सितंबर को बड़ा तोहफा, खाते में आएगी लैपटॉप की राशि
- छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता दो के परिजनों से संपर्क


