पटना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग आज बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने की साजिश में लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से इसके खिलाफ सजग रहने का आह्वान किया। रविदास चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास के राज्य स्तरीय 649वें जयंती समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद ने हमेशा अपने पुरखों को सम्मान दिया। लालू यादव ने पुरखों के विचारों के आधार पर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया, जबकि आज भाजपा के लोग समाज में नफरत बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर देश को कमजोर करने वाले कार्यों में लगे होने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तारपूर्वक अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा, "डबल इंजन सरकार ने 16 प्रतिशत आरक्षण से शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों को वंचित रखा है। हम लोगों ने जातीय आधारित गणना कराकर 65 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर सभी के साथ न्याय किया, लेकिन महागठबंधन सरकार के बदलते ही डबल इंजन सरकार ने आरक्षण को फंसाने का कार्य किया।"
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, रविदास और कबीर के विचारों को स्कूलों के सिलेबस में शामिल करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा तथा इसके लिए सदन के अंदर और बाहर आवाज बुलंद की जाएगी।
राजद नेता ने आगे कहा कि बिहार में गरीबों, शोषितों, ठेला वालों और सब्जी वालों के घरों और दुकानों को उजाड़ा जा रहा है।
बिहार में शराबबंदी अभियान को विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से माफियाओं को संरक्षित किया जा रहा है।
Thursday, November 5
Breaking News
- ट्रंप की चुनावी हार से अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, Dow Jones ने लगाई बड़ी छलांग
- अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद H-1B वीजा पर क्या बदलेगा? भारतीयों को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें
- अग्निवीरों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 75% जवानों को मिलेगा 2 साल का सर्विस एक्सटेंशन
- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- सनातन धर्म रहेगा तो मजबूत रहेगी BJP
- मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की हार पर एलन मस्क का तंज, बोले- इस बार स्पेस लेजर नहीं आए काम
- एयरबस का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म: अब वर्चुअल कॉकपिट में ट्रेनिंग लेंगे पायलट, जानें कैसे करेगा काम
- नालंदा में पेपरलेस रजिस्ट्री को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, रोजाना 110 जमीनों की डिजिटल रजिस्ट्री
- अल-सैयद की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएंगे’
- अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत के पीछे कौन? महंगाई, ईरान युद्ध और ट्रंप की नीतियों ने बिगाड़ा खेल
- Canva में बड़ी छंटनी, 22% कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; फ्री MacBook भी मिलेगा


