एमसीबी
जिले में खरीफ सीजन प्रारंभ होते ही कृषकों द्वारा खाद एवं बीज की मांग की जा रही है। जिसकी आपूर्ति हेतु जिले की सहकारी समितियों में खाद बीज का पर्याप्त भण्डारण है। जिले में यूरिया की उपलब्धता 3081.90 मि.टन, डीएपी की उपलब्धता 721.55 मि.टन, एनपीके की उपलब्धता 1459.20 मि.टन, एसएसपी की उपलब्धता 349.35 मि. टन, पोटाश की उपलब्धता 234.95 मि.टन है। जिसके विरुद्ध सहकारी समितियों में अब तक यूरिया का भण्डारण 2094.56 मि.टन, डीएपी का भण्डारण 616.55 मि.टन, एनपीके का भण्डारण 1368.10 मि.टन, एसएसपी 325.35 मि.टन, पोटाश 156.85 मि.टन इस प्रकार समस्त उर्वरकों का भण्डारण 4702.52 मि.टन हुआ है। अब तक जिले के कृषकों द्वारा यूरिया 2013. 56 मि.टन.. डीएपी 491.20 मि.टन, एनपीके 1312.25 मि.टन, एसएसपी 190.35 मि.टन एवं पोटाश 120.7525 मि.टन कुल 4128.11 मि.टन, उर्वरक का उठाव किया गया है। कृषक की मांग को ध्यान में रखते हुए सहकारी समितियों में नियमित रूप से उर्वरक का भण्डारण किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए नैनो डीएपी 804 लीटर का भण्डारण किया गया है तथा अब तक 114 लीटर नैनो डीएपी का वितरण कृषको को किया जा चुका है। जिले की प्रमख सहकारी समितियों जैसे चैनपुर, बरबसपुर, केल्हारी, जनकपुर, खड़गवां एवं कोड़ा व विकासखण्ड की अन्य समितियों में उर्वरक की उपलब्धता बनी हुई है। कृषि विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी किसान को खाद की कमी न हो। उर्वरक के उठाव होने के साथ साथ भण्डारण की कार्यवाही भी की जा रही है। आने वाले समय में उर्वरक की कमी नहीं होगी।
Monday, October 19
Breaking News
- नवरात्र पर राजस्थान की महिलाओं को CM भजनलाल की सौगात, 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स शुरू
- इथियोपिया-इरिट्रिया में युद्ध का खतरा, सीमा पर सेना तैनात; संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा विवाद
- ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा 60 दिन टला
- CISF में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव, बिजली, कोयला, स्टील और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए बनेंगे विशेष सेक्टर
- जमशेदपुर में बनेगा अत्याधुनिक आयुर्वेद हेल्थ कॉटेज, मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
- फ्रांस, इटली से अमेरिका तक 8 देशों में विरोध की लहर, महंगाई-बेरोजगारी से क्यों भड़के लोग?
- कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 9 नवंबर से 137 दवाओं की कीमतों में 70% तक कटौती
- पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भीषण गोलीबारी, पाकिस्तानी हमले में तालिबान के कई जवानों की मौत का दावा
- उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे?
- बिहार के VTR में बनेगा देश का नौवां गिद्ध संरक्षण केंद्र, लुप्त होती प्रजातियों को मिलेगा सहारा


