मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ 14 अपैल को रिलीज होगी।आमिर खान लंबे समय से अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से बन रही यह फिल्म पहले दिसंबर 2021 में रिलीज़ होनी थी। लेकिन अचानक कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी होने के बाद फिल्म की रिलीज़ टाल दी गई थी। अब आमिर खान ने सभो अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म की नई रिलीज़ का एलान कर दिया है।
आमिर प्रोडक्शन्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए घोषित किया है कि यह फ़िल्म 14 अप्रैल 2022 में ही रिलीज़ होगी। पोस्ट में लिखा गया है, “अफवाहों के मद्देनजर हम कन्फर्म करना चाहते हैं कि लाल सिंह चड्ढा को 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी के शुभ अवसर पर रिलीज किया जाएगा। हम फिर से उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहेंगे जिन्होंने इस फिल्म की अभी तक की जर्नी को सपोर्ट किया। वायाकॉम 18 स्टूडियो और आमिर प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स आमिताभ भट्टाचार्या ने लिखी है, जबकि इसकी स्क्रिप्ट अतुल कुलकर्णी ने लिखी है।”
गौरतलब है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्या भी अहम भूमिका निभाते नजर आयेंगे।(वार्ता)
Sunday, March 22
Breaking News
- अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2026 में सफलता प्राप्त की
- नए भारत की कूटनीति को बयां करती सशक्त फिल्म धुरंधर: द रिवेंज
- जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर
- सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में रिक्त पदों में भर्ती की कार्यवाही तेजी से करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- इंदौर कलेक्टर गाइडलाइन पर आपत्तियों की बाढ़: आखिरी दिन तक 500 शिकायतें, 24 मार्च को भोपाल जाएगा प्रस्ताव
- लोकतंत्र में अखबार जनता के होते हैं हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियां हुईं आरंभ
- ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला: अमेरिका और इजरायल की बमबारी
- केरल में CM भजनलाल का पावर शो: 4 बड़े प्रत्याशियों के नामांकन में दिखाई ताकत
- रिद्धि डोगरा डिप्लोमेटिक है, मैं उसे दोगली बोलूंगी, एक्ट्रेस शाइनी ने ऐसा क्यों कहा?


