नई दिल्ली (mediasaheb.com) | राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बहुत ज्यादा घमंडी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है और एक नई तानाशाही प्रवृति सामने आ रही हैं। श्री गहलोत ने रविवार को यहां मीडिया से कहा कि श्री मोदी के बोल और उनकी पार्टी का घमंड, अब यह अति हो गई और श्री मोदी जिस प्रकार देौरे करते है, पानी के अंदर एवं आकाश आदि यह तमाम बाते केवल चुनाव जीतने के लिए जनता में एक संदेश पहुंचाना हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनावी एंगल ज्यादा लगता है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में क्या हो रहा है जहां मुख्य सचिव सरकार चला रहा है, यह पूरा प्रदेश कह रहा है। संविधान के अनुसार काम नहीं हो रहा है और देश में एक नई तानाशाही प्रवृति सामने आ रही हैं। श्री गहलोत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर ये लोग चुनाव जीत गए तो पता नहीं आगे चुनाव होंगे या नहीं। जनता को समझना होगा नहीं तो इससे बाद में सबको तकलीफ होगी और यह सबको भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले देश में हिन्दु-मुसलमान को दो हिस्सों में बांटा जाता था, अब हिन्दुओं को दो हिस्सों में बांटने का काम किया जा रहा हैं और राम भक्तों को दो समूहों में बांट दिया गया है जो लोग उनकी पार्टी में हैं वे राम भक्त हैं और जो पार्टी में नहीं वे राम भक्त नहीं हैं। वे कौन होते हैं यह प्रमाणपत्र जारी करने वाले।
श्री गहलोत ने कहा कि जनता समझदार है और वह सब समझ रही है। इंदिरा गांधी हार गई थी, वाजपेयी के समय सरकार चली गई थी और आज जो लग रहा है लेकिन कल क्या होगा यह वक्त बतायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की तैयारी बहुत अच्छी चल रही है और लगभग सभी जगह गठबंधन हो गया या प्रक्रियाधीन है। इंटरनल सहमति बन चुकी हैं और महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार सहित सब जगह गठबंधन हो गया है और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तो घोषणा भी कर दी गई हैं और शेष आखिरी चरण में हैं।
श्री गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी यात्रा में जनता की जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह सराहनीय है और लोग श्री राहुल गांधी के मुद्दों पर सहमति जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी, प्यार मोहम्बत एवं भाईचारा और अमीर एवं गरीब की खाई को समाप्त करने की बात रहे रहे हैं जो राष्ट्रीय मुद्दे हैं लेकिन इन मुद्दों पर राजनीति की जा रही है। देश किस दिशा में जायेगा कोई पता नहीं है।(वार्ता)
Sunday, February 15
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार
- कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने साझा किया जीवन मंत्र: ‘हर दिन को पूरी तरह जियो’
- होली के चलते घर जाना हुआ मुश्किल, कई ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही
- भारत की ओर वैश्विक नजर: गूगल, Nvidia समेत 50+ कंपनियों के CEO क्यों पहुंच रहे हैं?
- 55-60 ट्रिलियन डॉलर का बाजार तैयार’ — EU और US डील्स पर बोले पीयूष गोयल
- तेल आपूर्ति में भारत का नया सहारा: इस देश ने हर दिन भेजे 11.3 लाख बैरल क्रूड
- महाशिवरात्रि पर आज पहाड़ी मंदिर से निकलेगी शिव बारात, CM हेमंत सोरेन होंगे शामिल
- लिव-इन रिलेशनशिप और दहेज कानून: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
- 30 हजार फीट पर उड़ान बनी अखाड़ा! यात्रियों के बीच खूनी झड़प, बेल्जियम में इमरजेंसी लैंडिंग
- जयराम रमेश की मांग: घरेलू धन प्रेषण सस्ता और तेज़ बनाने पर जोर


