नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के पेरिस में चल रहे ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज असंख्य उभरते एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह असंख्य उभरते एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। @नीरज_चोपड़ा1” (स्त्रोत-पीआईबी)
Thursday, May 14
Breaking News
- छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी-केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान
- 15 या 16 मई? जानें कब है ज्येष्ठ अमावस्या, क्यों मानी जाती है पापों से मुक्ति दिलाने वाली तिथि
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी : लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई – आयुक्त भोंडवे
- बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026: आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, आसान हुआ बकाया बिल जमा करना
- सफलता की कहानी-सुनीता जायसवाल को मौके पर मिला राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान
- खेल और पढ़ाई दोनों में चमकी गुरनूर कौर लुहारा, हैमर थ्रो चैंपियन ने 12वीं में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान
- ओबीसी प्रदेश स्त्री सम्मेलन अमरकंटक में. राजमणि पटेल
- बंगाल के स्कूलों में अब अनिवार्य होगा वंदे मातरम, CM शुभेंदु ने जारी किए सख्त निर्देश
- मंत्री विश्वास सारंग ने द्वारका नगर में बावड़ी की सफाई हेतु किया श्रमदान


