नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल में एक भीड़ में महिला को क्रूरता से पीटने के वीडियो सामने आने पर हैरानी जताते हुए आज कहा कि ये घटनाएं साबित कर रहीं हैं कि सुश्री ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है। श्री नड्डा ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल से एक भयानक वीडियो सामने आया है, जो उस क्रूरता की याद दिलाता है जो केवल धर्मतंत्र में मौजूद है। मामले को बदतर बनाने के लिए, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक इस कृत्य को उचित ठहरा रहे हैं। चाहे संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर या कई अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।” सोशल मीडिया पर वायरल उक्त वीडियो में एक भीड़ में एक व्यक्ति एक महिला को ज़मीन पर गिरा कर डंडे से बुरी तरह से पीटता दिखाई दे रहा है और भीड़ चुपचाप तमाशा देख रही है।(वार्ता)
Wednesday, April 29
Breaking News
- प्रवेश वाही बने दिल्ली नगर निगम के नए महापौर, भाजपा को मिला बहुमत
- BSP में छंटनी की तैयारी तेज, नियमों के अध्ययन के लिए GM-AGM विशाखापट्टनम रवाना
- TMC नेता कौन, जिसने नाबालिग से डलवाए वोट? अंगुली पर स्याही के निशान पर मचा बवाल
- EXIT Poll: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहने की संभावना, BJP की ओर बढ़ रहा पूर्ण बहुमत
- पटना से बक्सर तक ‘विश्वामित्र पथ’ को मिली मंजूरी, सम्राट कैबिनेट ने 64 एजेंडों पर लगाई मुहर
- मैं चाहती हूं सोनम मेरे सामने आए, तो मैं खुद उसे मार डालूं…’ बहू को जमानत मिलने पर राजा की मां का रोते हुए बयान
- मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- साहिबगंज: दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
- लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तक
- राजस्थान क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक कदम, डेनमार्क के साथ हुआ एक्सचेंज प्रोग्राम


