नई दिल्ली (mediasaheb.com)| सत्रहवीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि मौजूदा समय में संसद भवन के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है और इसी के तहत परिसर में अलग-अलग जगहों पर लगी हुईं महापुरुषों की प्रतिमाओं को एक स्थान पर लाकर प्रेरणा स्थल (बीजी-7, संविधान सदन के सामने) बनाया गया है, जो वर्त्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा।
श्री बिरला ने रविवार को यहां बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संसद का आने वाले समय में विश्व का सबसे अच्छा संसद भवन परिसर होगा। इसको लेकर कई बदलाव किये जा रहे हैं। इसी बदलाव के तहत संसद भवन में अलग-अलग स्थानों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को एक स्थान पर लाया गया है और उस स्थल का नाम प्रेरणा स्थल रखा गया है, जो वर्त्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होंने बताया कि प्रेरणा स्थल संसद भवन को देखने आने वाले लोगों को रोमांचित करेगा क्योंकि अब उन्हें यहां प्रत्येक महापुरुषों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रेरणा स्थल पर लगी हरेक महापुरुष की प्रतिमा के साथ उनके बारे जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। (वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- यूपी के 2.17 करोड़ किसानों को आज मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
- जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय, जैविक खेती कार्यशाला और जनकल्याण शिविर में करेंगे शिरकत
- 14 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदने का आरोप, उत्तराखंड में 12 अधिकारियों पर कार्रवाई
- एमपी के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, पेंशन और पीएफ के लिए अब 4 महीने पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन
- भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, चेन्नई वनडे में यशस्वी जायसवाल की अग्निपरीक्षा
- कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 141 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
- ऑस्ट्रेलिया को हराकर अमेरिका नॉकआउट में, 96 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा
- माथेयास कुनहो के दो गोल, ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर दर्ज की पहली जीत
- जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा
- तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा


