डलास (mediasaheb.com)| अमेरिका की टीम ने T-20 विश्वकप में बड़ा उलटफेर करते हुए ग्रुप ए के रोमांचक मुकाबले में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में पांच रन से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।
अमेरिका के बल्लेबाजों ने सुपरओवर में पाकिस्तान की खराब गेंदबाजी और कमजोर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए हुए 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। अमेरिका की टीम के कप्तान मोनांक पटेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस के साथ ही अमेरिका की टीम ग्रुप-ए में दो जीत दर्जकर और चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है और पाकिस्तान पर तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
अमेरिका के बल्लेबाजों ने 160 के लक्ष्य का पीछा करते हुए हुए सधी हुई धीमी शुरुआत की। अमेरिका को पहला झटका छठें ओवर में स्टीवन टेलर (12) के रूप में लगा। उसके बाद ऐंड्रियस गौस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में हारिस रउफ ऐंड्रियस गौस को बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। गौस ने 26 गेंदों में 35 रन बनाये। 15वें ओवर में मोनांक पटेल 38 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुये। उस समय तीन का स्कोर तीन विकेट पर 111 रन था। ऐरन जोंस नाबाद (36) और नितीश कुमार (14) ने 20वें ओवर तक टीम के स्कोर को तीन विकेट पर 159 स्कोर तक पहुंचा था। ऐसी स्थिति में मैच टाई हो गया तथा सुपर ओवर शुरु हुआ। अमेरिका के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान कमजोर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18 रन बनाये। इसके बाद पाकिस्तान बल्लेबाजों को अमेरिका गेंदबाजों ने उन्हें केवल 13 रन ही बनाने दिये और पांच रन से मुकाबला जीत लिया।(वार्ता)
Saturday, May 23
Breaking News
- यीडा क्षेत्र में हजारों करोड़ के निवेश से यूपी को मिलेगी नई औद्योगिक रफ्तार
- प्रदेश के विकास में सरकार के सहयात्री हैं निवेशकः मुख्यमंत्री
- 23 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, कुछ को रहना होगा सतर्क
- बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय का छात्र जाएगा नासा, शैक्ष्रणिक भ्रमण के लिए हुआ चयन
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को सौंपे आवंटन पत्र
- नीति आयोग के “Champions of Change” कार्यक्रम में उसूर विकासखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान, छत्तीसगढ़ ने विकास की दिशा में रचा नया कीर्तिमान
- दो साल बाद परिजनों को मिला मूक-बधिर बालक, भावुक होकर योगी सरकार का जताया आभार
- प्रचंड गर्मी और मांग बढ़ने के बावजूद यूपी में बिजली व्यवस्था सुचारु
- शिक्षक राष्ट्र निर्माण में समर्पित हों, तभी बनेगा सशक्त भारत : डॉ. शर्मा
- बड़वानी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 06 व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती


