नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर उन्हें अपना और अपनी मंत्रिपरिषद् का इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनका और मंत्रिपरिषद् का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है तथा उन्हें नयी सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने का अनुरोध किया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने आज यहां बताया कि श्री मोदी ने श्रीमती मुर्मु से मुलाकात की और अपना तथा मंत्रिपरिषद् का इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। राष्ट्रपति ने केन्द्र में नयी सरकार का गठन होने तक प्रधानमंत्री को कार्यभार संभाले रखने का अनुरोध किया है।
इससे पहले श्री मोदी की अध्यक्षता में आज यहां केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक हुई जिसमें 17 वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गयी। सत्रहवीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 18वीं लोकसभा के चुनाव एक जून को संपन्न हुए थे और चार जून को हुई मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश मिला है।(वार्ता)
Saturday, May 23
Breaking News
- दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट दूर, RRTS कॉरिडोर को मिली मंजूरी
- Petrol-Diesel Crisis: क्या देश में पेट्रोल-डीजल की कमी हो गई है? इंडियन ऑयल ने दिया बड़ा अपडेट
- समर्थन मूल्य पर देश में सबसे अधिक 13.10 लाख किसानों से हुआ गेहूं का उपार्जन
- राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी खर्चों में कटौती के लिए EV और कार पूलिंग को बढ़ावा
- वृद्ध सास को पीठ पर बैठाकर 3 किमी पैदल बैंक पहुंची बहू, मानवता की मिसाल बनी तस्वीर
- बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष को नई जिम्मेदारियां, छह नेताओं का मनोनयन
- हरदा के डायल-112 हीरोज रेलवे ट्रैक पर खड़े व्यक्ति की सतर्कता से बचाई जान समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द किया
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
- समाज का मूल आधार है सहकारिता : सहकारिता मंत्री सारंग
- रुद्री में साकार होगा आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम


