नई दिल्ली (mediasaheb.com)| अठाहरवीं लोकसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद और मतगणना से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के महत्वपूर्ण घटक दल जनता दल (यू) के प्रमुख तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री कुमार दो दिन की यात्रा पर राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद शाम को उनका गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम है।
लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद प्रधानमंत्री के निवास पर हुई श्री कुमार की मुलाकात के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन जानकार इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण मानते हुए इसके कई मायने निकाल रहे हैं। समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और उनके अनुमानों के बारे में बात की है। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र में राजग सरकार बनने की स्थिति में आगे की रणनीति पर भी बातचीत की है। एग्जिट पोल में बिहार में राजग की स्थिति को इतना मजबूत नहीं दिखाया गया है जितनी चुनाव शुरू होने से पहले संभावना व्यक्त की जा रही थी।
राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा चल रही है कि चुनाव परिणाम आने के बाद संभवत श्री कुमार को केन्द्र में मंत्री पद दिया जा सकता है और बिहार में उनकी जगह भाजपा के किसी नेता को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है । हालांकि अभी इस तरह की बातों की किसी भी स्तर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है।(वार्ता)
Wednesday, August 26
Breaking News
- CG विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज
- शक्कर के दाम में बड़ी गिरावट, स्टॉक जांच के बाद 800 रुपये क्विंटल तक सस्ती हुई
- दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की लक्ष्मी योजना
- छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा एक और मौका, पोर्टल खोलने के लिए कैबिनेट की मंजूरी
- नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे मंत्री एंदलसिंह कंसाना, बंद कमरे में बातचीत से बढ़ी सियासी सरगर्मी
- बलरामपुर-जशपुर दौरे पर रवाना CM साय, बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा
- रक्षाबंधन ऐड पर बवाल के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन वाला विज्ञापन, बताई वजह
- ‘जो विमान उड़ रहा उसमें बम है’, धमकी से लखनऊ से बेंगलुरु तक मचा हड़कंप
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, मैनपुरी में विकसित होगा मयंक ऋषि पक्षी विहार
- 26 साल बड़े बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मर्यादा…


