नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन एजेन्सियों के नाम पर लोगों को धमकी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों की जालसाजी से सावधान रहने और इनके बारे में जागरूकता फैलाने तथा इसकी शिकायत तत्काल साइबर अपराधी हेल्पलान पर करने की सलाह दी है।
मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर साइबर अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों, केंद्रीय जांच ब्यूरो , नारकोटिक्स विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के नाम पर धमकी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी वारदातों को अंजाम देने के संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।
सरकार की ओर से नागरिकों को इस प्रकार की जालसाज़ी से सावधान रहने और इनके बारे में जागरुकता फैलाने की सलाह दी जाती है। ऐसी कॉल आने पर नागरिकों को तत्काल साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबरक्राइमडॉटगोवडॉडइन पर सहायता के लिए इसे रिपोर्ट करना चाहिए।(वार्ता)
Sunday, March 15
Breaking News
- सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर
- बाबर आजम और फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, PCB करेगा जांच
- ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, सैन्य ठिकाना बना निशाना
- गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
- महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द
- बाल विवाह मुक्त बनने की राह पर एमसीबी जिला, 60 ग्राम पंचायतों की उल्लेखनीय उपलब्धि
- कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- Ram Navami 2026 Date: 26 या 27 मार्च को है राम नवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


