नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर आज आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत और अपनी करारी हार देख कर कांग्रेस “डीप फेक” वीडियो के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एकदम फर्जी ‘डीपफेक’ वीडियो प्रसारित कर जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस की तीखी आलोचना की।
श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि जैसा कि गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही उल्लेख किया है कि लोकसभा चुनाव के दोनों चरण में उत्तर भारत के पारंपरिक गढ़ों में भाजपा के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। इन चुनावों में दक्षिण भारत में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा। तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भाजपा पहले से ही मजबूत है, लेकिन 4 जून को चुनाव परिणाम आने के साथ ही यहां के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आएगा, भाजपा अब तमिलनाडु में दूसरी प्रमुख पार्टी के रूप में उभरेगी।
श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एलडीएफ और यूडीएफ के साथ त्रिकोणीय मुकाबला है। अन्य 11 सीटों पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर लोगों का अपार समर्थन जून में चुनावी नतीजों में दिखेगा। कोई दो राय नहीं है कि दक्षिण में भाजपा की 39 सीटें 4 जून तक बढ़कर लगभग 60 होने वाली हैं, जिसमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी की सीटें बढ़ना तय है। इन चुनावों में कांग्रेस गलत सूचनाओं और झूठ फैलाने का व्यापक उपयोग कर रही है। (वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी
- वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी
- शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील
- एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप
- जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ
- युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योगी सरकार के 94 पुलिस अधिकारियों ने सीखी फॉरेंसिक विज्ञान की बारीकियां
- Telecom Dark Patterns: टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर सख्ती की मांग, उपभोक्ताओं के हित में नए नियमों की तैयारी
- ‘अदालत मनोरंजन का मंच नहीं’, सोशल मीडिया पर कोर्ट कार्यवाही के क्लिप प्रसारित करने पर SC की सख्त रोक


