जयपुर (mediasaheb.com)| राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह विकसित भारत का संकल्प पत्र हैं जो गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं को समर्पित हैं। श्री शर्मा ने घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया जो गरीब, किसान, युवा एवं महिला को सशक्त करने का संकल्प है। पिछले दस वर्ष में महिला गरीमा एवं इसके नये अवसरो को समर्पित किया गया है और महिला शक्ति की नई भागीदारी कैसे होगी यह इसके लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गांरटी। उन्होंने संकल्प पत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विकसित भारत एवं देश को आगे बढाने एवं उसे सुरक्षित करने का संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गरीब कल्याण के तहत तीन करोड़ से ऊपर नये घर बनाने का काम किया जायेगा। उज्जवला योजना जारी रहेगी और इसके तहत पाइप लाइन से सस्ती दर पर गैस देने का काम भी होगा। (वार्ता)
Sunday, July 26
Breaking News
- आज का राशिफल 26 जुलाई 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, कुछ लोगों को बरतनी होगी सतर्कता
- पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रदर्शन के दौरान कोई हताहत नहीं, तनाव फैलाने वाले 480 पाकिस्तानी हैंडल्स ब्लॉक
- ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा मोर्चा! बहरीन और कुवैत के सीक्रेट हमलों से बढ़ा तनाव
- विलुप्ति की कगार पर मालवी ऊंट, संरक्षण के लिए एनआरसीसी ने बढ़ाया कदम
- कांवड़ यात्राः आस्था व अनुशासन का अद्भुत संगम- आचार्य डॉ. विक्रमादित्य
- राशन कार्ड से वंचित परिवार पांच अगस्त तक करें आवेदन, मिलेगा लाभ
- फतेहपुर दौरे पर योगी का बड़ा ऐलान, विकास और रोजगार पर जोर
- 76 दिवसीय वार्ड प्रवास में जनता के बीच पहुंच रहे विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सुन रहे समस्याएं, करा रहे समाधान
- राजस्थान पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरक्षण प्रक्रिया का जिम्मा कलेक्टरों को मिला
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बना यात्रियों की पहली पसंद, एनएच-27 से आगे निकला


