नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से महंगाई और बेरोज़गारी गायब हैं।
श्री गांधी ने आज यहां सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र और प्रधानमंत्री के भाषण से महंगाई और बेरोजगारी गायब है।उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती।
श्री गांधी ने कहा कि इंडिया समूह की योजना बिलकुल स्पष्ट है कि 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को एक लाख रुपए की पक्की नौकरी दी जाएगी। युवा इस बार श्री मोदी के झांसे में नहीं आएगा तथा कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में ‘रोज़गार क्रांति’ लाएगा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती है। भाजपा उनके बनाए संविधान को ख़त्म करने की स्पष्ट रूप से साज़िश रच रही है। प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मंच से ख़ुद कुछ और बोलते हैं और अपने नेताओं से कुछ और बुलवा रहे हैं। श्री रमेश ने कहा, ” उनका मक़सद साफ़ है – यदि इस बार उन्हें मौका मिला तो सबसे बड़ा ख़तरा बाबा साहेब के संविधान पर होगा।” (वार्ता )
Tuesday, April 28
Breaking News
- आज का राशिफल (28 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें कैसे रहेगा आपका दिन
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- ओला-उबर 2 मिनट में पहुंचती हैं तो एंबुलेंस क्यों नहीं? जनहित याचिका पहुंची हाईकोर्ट
- विद्यार्थी पारंपरिक कक्षा शिक्षा से आगे बढ़कर विज्ञान के व्यावहारिक एवं अनुप्रयुक्त स्वरूप से हुए परिचित
- मध्यम एवं बड़े वर्ग के 1.36 लाख किसानों ने स्लॉट कराये बुक
- एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
- मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल
- तेंदुवा धाम में राम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्वालियर में लुटेरों की ‘बारात’: 17 मिनट में दो शादियों को बनाया निशाना, लाखों की लूट
- शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा


