नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश की जनता से वादा किया है कि इस आम चुनाव में जीत कर सत्ता में आने पर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र ‘मोदी की गारंटी संकल्प पत्र 2024’ को जारी करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च-मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा, “मोदी गारंटी देते हैं कि जन औषधि केंद्रों पर 80 फीसदी छूट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।”
भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय के विस्तारित भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र जारी होने के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारीशक्ति इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा।(वार्ता)
Monday, September 28
Breaking News
- विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन
- सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रायपुर : नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एशियन गेम्स की कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से बात कर दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
- UN में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, पेटल गहलोत बोलीं- आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे
- राष्ट्रसेवी स्व. अशोक सिंहल की सेवाएं याद रखी जाएंगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- IND vs AFG: बारिश ने धोया मुकाबला, टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची
- Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी 23,000 के नीचे
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुद अपने पैतृक मकान पर गेती चलाकर सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रस्तुत किया अद्वितीय उदाहरण


