नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण के लिए 4751.09 करोड रुपए की मंजूरी दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया इन सभी राज्यों में विभिन्न करो पर राष्ट्रीय राजमार्गों की लेने को बढ़ाने तथा अन्य कार्यों के लिए यह स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए के जौनपुर-अकबरपुर खंड पर 29 किलोमीटर लंबाई वाले 4-लेन जौनपुर बाईपास,पैकेज-1 के निर्माण के लिए 1894.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर से उत्तराखंड के पौडी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर 06 किमी लंबे 4-लेन कोटद्वार बाईपास के निर्माण के वास्ते 691.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि बिहार के सारण जिले में 481.86 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के मौजूदा छपरा बाईपास खंड को 03 अतिरिक्त लेन के चौड़ीकरण की स्वीकृत दी गई है जबकि झारखंड में 438.34 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग -114 पर गिरिडीह शहर के चारों ओर पक्की ढाल वाली 2-लेन बाईपास सड़क के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
श्री गडकरी बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन तथा बिलासपुर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग- 205 पर कलार बाला गांव से नौनी चौक तक मौजूदा सड़क को पेव्ड शोल्डर के साथ 4- लेन में अपग्रेड करने के लिए 1244.43 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। (वार्ता)
Tuesday, September 22
Breaking News
- जमुई मामले पर BJP का सख्त संदेश, संजय सरावगी बोले- अपराधी कोई भी हो, कानून से ऊपर नहीं
- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200 मैच जीतने वाला बना पहला देश; जापान को 2 रन से हराया
- मोबाइल SIM को लेकर बड़ी चेतावनी, ये गलती पहुंचा सकती है जेल; 50 लाख तक जुर्माना
- बुनियादी ढांचे, कृषि विस्तार और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को नई गति देने के उद्देश्य से लगभग 13 हजार 790 करोड़ रूपये की स्वीकृति
- नियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: सीएम योगी
- 100% इथेनॉल वाली कार लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- गाड़ियों में नहीं आ रही शिकायत
- Tejas Mk1A: एक-दो महीने में वायु सेना में शामिल हो सकते हैं नए लड़ाकू विमान
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति बोले- एक झटके में खत्म नहीं होगा उत्तर कोरिया का न्यूक्लियर मुद्दा
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी


