नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अंशधारकों को भविष्य निधि की जमा राशि पर 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में शनिवार को यहां केन्द्रीय न्यास बोर्ड की 235 वीं बैठक में इस आशय की सिफारिश की गयी। बैठक के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार रामेश्वर तेली, मंत्रालय में सचिव आरती आहूजा और सदस्य सचिव एवं केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त नीलम शमी राव भी मौजूद रहीं।
केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अंशधारकों के खातों में ईपीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर जमा करने की सिफारिश की। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद इस ब्याज दर को आधिकारिक तौर पर सरकारी राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने ग्राहकों के खातों में स्वीकृत ब्याज दर जमा करेगा।
सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने ईपीएफ अंशधारकों के खातों में लगभग 13 लाख करोड़ रुपये की कुल मूल राशि पर 1,07,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक आय राशि वितरित करने की सिफारिश की है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और ईपीएफओ आय 17.39 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है, जबकि मूल राशि 17.97 प्रतिशत बढ़ी है।(वार्ता)
Sunday, February 8
Breaking News
- 8 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल से इन राशियों में हो सकते हैं बड़े बदलाव
- 45 दिन तक मौत से जूझता रहा मरीज, ओम हॉस्पिटल साराइपाली की टीम ने लौटाई ज़िंदगी
- सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य समापन, एसईसीएल बना चैंपियन
- चैम्पियन टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का इनाम, BCCI ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर दिया तोहफा
- यूपी में महंगी हो सकती है बिजली, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव से बढ़ी टेंशन
- भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ बनी ग्लोबल ओटीटी हिट
- जैसीनगर में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री ने 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का किया शुभारंभ
- नवसंकल्प की सफलता: जशपुर के 12 युवाओं का अर्धसैनिक बलों में चयन
- कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता, 6 दिन बाद भी नहीं मिल पाया सुराग
- कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त


