रायपुर (mediasaheb.com)| डॉ.जया सिंह नवें दशक से लेखन कार्य में सक्रिय हैं। विविध दैनिक समाचार पत्र नवभारत, देशबंधु, अमृत संदेश , एवं सरिता, कांदबिनी ,अहा ज़िंदगी जैसी पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। 30 लेख एवं 40 कविताएँ एवं कई समीक्षाएं लिखी हैं। शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किए गए हैं। वर्ष 1984 से आकाशवाणी में नैमैत्तिक उद्घोषिका,एवं दूरदर्शन केंद्र रायपुर में साक्षात्कार कर्ता के रूप में विविध विषयों के कार्यक्रमों में प्रस्तुत कर रही हैं।
वर्ष 2008 से इग्नू से प्रसारित ज्ञानवाणी में उद्घोषणा के साथ ही लाइव फ़ोनइन कार्यक्रमो में विषय विशेषज्ञ एवं कार्यक्रमों का संयोजन किया है। 24 वर्षों से अध्यापन के कार्य में संलग्न हैं। इनके निर्देशन में 5 शोधकर्ताओं ने स्नातकोत्तर स्तर पर लघुशोध प्रबंध, 4 शोधकर्ताओं ने मास्टर आफ फिलासफी एवं 3 शोधकर्ताओं ने डॉक्टर आफ फिलासफी की उपाधि प्राप्त की है। विभिन्न स्तरों पर महाविद्यालय एवं विश्व विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ के रुप में व्याख्यान भी दिए हैं। वर्ष 2018 में इन्हें श्री रामकिंकर भारत भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।
पीएलएआई द्वारा उत्कृष्ट शोधपत्र प्रस्तुतिकरण हेतु एवार्ड प्रदान किया गया है। इन्होंने बी.ए, बी.एड,एम ए ( समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य, शिक्षा ) एवं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, कर्मशियल प्रैक्टिस एंड स्टेनो ग्राफी इन हिंदी (म.प्र.तकनीकी बोर्ड भोपाल), एम.फिल् (भाषा विज्ञान) एवं हिंदी साहित्य में पी एचडी की उपाधि वर्ष 2009 में प्राप्त की है।
सम्प्रति आई सी एफ ए आई विश्वविद्यालय रायपुर में कला एवं मानविकी विभाग में विभागाध्यक्ष हैं।
Friday, February 27
Breaking News
- नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में समझी जनतांत्रिक प्रणाली
- आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं बिहान की महिलाएं, लखपति बनने की राह पर नवाचार का कमाल
- सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतों का होगा निराकरण
- अर्शदीप सिंह का तूफान! बुमराह पीछे छूटे, ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त
- छत्तीसगढ़ में सड़क विकास को रफ्तार: 74 किमी नई सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण को मिली मंजूरी
- रामगोपाल गर्ग आधी रात चिल्फी बॉर्डर पहुंचे, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- पॉक्सो मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, एक हफ्ते में तेज़ी से बढ़ेगा तापमान
- डेका ने कहा नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार
- इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क का काम जल्द शुरू, 626 करोड़ मुआवजा मंजूर


