नई दिल्ली (mediasaheb.com) |निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नाम और चुनाव निशान पर अजीत पवार गुट का दावा मंजूर किया है। आयोग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, “ छह महीने से अधिक समय में 10 से अधिक तारीखों पर सुनवाई के बाद अजीत पवार को राकांपा का नाम और निशान आवंटित किया गया है।” अजीत पवार और शरद पवार खेमे के बीच विवाद पर 140 पृष्ठ के फैसले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ,आयुक्त अनूप चंद पांडेय और अरुण गोयल ने कहा है कि अजीत पवार गुट को राकांपा का घड़ी चिह्न इस्तेमाल करने की छूट होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित तीनों आयुक्तों के हस्ताक्षर से मंगलवार शाम जारी निर्णय में आयोग अजीत पवार गुट की उस अर्जी को विधायिका में बहुमत के सिद्धांत के आधार पर स्वीकार किया है जिसमें उन्होंने नाम और चुनाव चिह्न का दावा किया था।
आयोग ने शरद पवार गुट को महाराष्ट्र से राज्य सभा की छह सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिये अपने दल के लिये नये नाम और चुनाव चिह्न का आवेदन करने के लिये बुधवार सात फरवरी अपराह्न चार बजे तक का समय दिया है। ऐसा न करने पर शरद पवार गुट के प्रत्याशियों को निर्दलीय उम्मीदवार माना जायेगा।
आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि संगठन के विवादास्पद चुनाव को देखते हुये विधायी बहुमत से चुनाव निशान पर दावा सिद्ध होता है। आयोग ने इस कसौटी पर पाया है कि राकांपा के कुल 81 में से 51 विधायक अजीत पवार के साथ थे। आयोग ने यह भी कहा है कि संगठन में बहुमत और संगठन के लक्ष्य और उद्देश्य जैसी कसौटियों पर इस मामले में कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष को अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर 31 जनवरी 2024 तक निर्णय करने का समय दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अजीत पवार गुट शरद पवार गुट से अलग होकर महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा और शिवसेना सरकार में शामिल हो गया है।(वार्ता)
Saturday, May 16
Breaking News
- कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस
- भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत
- 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता
- कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
- जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट
- बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- 1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज
- भोपाल के डायल 112 हीरोज सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से तालाब में कूदी युवती की बचाई जान
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से अल्पसंख्यक परिवारों को मिला सम्मान और सहारा


