नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की नीति ने देश के लिए कई समस्याएं पैदा कीं और कई गलत नीतियों के कारण दशकों तक जम्मू-कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और पूर्वोत्तर में हिंसा और अशांति रही। श्री शाह ने यहां ‘सुरक्षा से परे: भारत के लचीले भविष्य का निर्माण’ विषय पर व्याख्यान देते हुए और ‘ओआरएफ विदेश नीति सर्वेक्षण’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत छह देशों के साथ भूमि सीमा और सात देशों के साथ समुद्री सीमा साझा करता है।
गृह मंत्री ने कहा, ’75 वर्षों में हमने आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर आतंकवाद, उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद का सामना किया है और हजारों निर्दोष नागरिक और सुरक्षाकर्मी इनका शिकार बने हैं।’
उन्होंने कहा कि 2014 से मोदी सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस ’की नीति अपनाई और आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि हमने न केवल आतंकवाद से निपटना जरूरी समझा है, बल्कि हमने इसके पारिस्थितिकी तंत्र पर भी प्रहार किया है। श्री शाह ने कहा कि अपनी दो-आयामी नीति के कारण, मोदी सरकार ने इन तीन हॉटस्पॉट में बड़ी सफलता हासिल की है। गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, प्रधान मंत्री मोदी के प्रयासों के कारण, भारत ने राजनीतिक स्थिरता, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, लोक कल्याण, निवेशक-अनुकूल एजेंडा और शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि 2024 पूरी दुनिया के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल दुनिया के 40 लोकतांत्रिक देशों में चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों में करीब 3.3 अरब लोग मतदान करेंगे।(वार्ता)
Wednesday, September 30
Breaking News
- पंचायतों के उप निर्वाचन में 56.62 एवं नगर परिषद सुसनेर में 75.96 प्रतिशत हुआ मतदान
- दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के वन्य-जीव कछुओं की अंतर्राज्यीय तस्करी
- 30 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
- युवा, शोधकर्ता और युवा वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर करेंगे संवाद
- आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा
- हुनर ने दी आत्मनिर्भरता की राह, ब्यूटी पार्लर से किरण को हर माह 12 से 20 हजार रुपये तक की आय
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी
- कचरा मुक्त एवं धूल मुक्त शहरों के निर्माण के साथ युवाओं और उद्योगों की सहभागिता से सर्कुलर इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा
- तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल
- प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


