नई दिल्ली (mediasaheb.com)| निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि 15 राज्यों से राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल आगामी अप्रैल में समाप्त हो रहा है। आयोग ने इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की सोमवार को घोषणा कर दी।
चुनाव के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को की जायेगी। नामांकन 15 फरवरी तक दायर किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को की जायेगी और नाम वापस लेने का अंतिम दिन 20 फरवरी को होगा।
आयोग के अनुसार मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को ही शाम पांच बजे की जायेगी। समूची चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी तक संपन्न होगी। आयोग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की 10, बिहार और महाराष्ट्र की 6-6 , पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 5-5, गुजरात और कर्नाटक की 4-4, आन्ध्र प्रदेश,राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा की 3-3, छत्तीसगढ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण देने की मांग, तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- TMC फंड से लग्जरी जेट खरीदने का आरोप, ममता पर ED की जांच में बड़ा खुलासा!
- राजस्थान में टैक्स चोरी पर सख्ती, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए दस बड़े निर्देश
- पटना मेट्रो निर्माण के बीच नेहरू पथ पर दोनों लेन से चलेगा यातायात
- इस बैंक का नया आदेश विवादों में, बिना लंच ब्रेक सुबह से शाम तक काम; कर्मचारियों में नाराजगी
- 13 जुलाई से शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, बिना बैरियर कटेगा टोल टैक्स सीधे
- Bastar News: अंतिम चरण में गोंचा महापर्व की तैयारियां, उत्सव को लेकर बढ़ा उत्साह
- योगी सरकार की बागवानी योजना से किसानों की बढ़ रही आय, आधुनिक खेती को मिल रहा बढ़ावा
- राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
- TCS धर्म परिवर्तन मामले में निदा खान को जमानत, कोर्ट ने ‘श्रीकृष्ण’ के उदाहरण के साथ सुनाया अहम फैसला


