गुवाहाटी, (mediasaheb.com)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (#Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि सशस्त्र सीमा बल (#SSB) ने 2026 तक बल में महिला कर्मियों की संख्या को छह प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है क्योंकि उसने पहले ही चार प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया है। अमित शाह ने तेजपुर में एसएसबी के भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी के 60वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी महिला सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन और अमरनाथ यात्रा जैसे चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों में भी भाग लिया है।
अमित शाह ने कहा,“आज 226 करोड़ रुपये की लागत से एसएसबी से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, जिसमें 45वीं बटालियन मुख्यालय वीरपुर, 20वीं बटालियन मुख्यालय सीतामढी, रिजर्व बटालियन मुख्यालय बारासात में आवास, बैरक, मेस, अस्पताल और कई अन्यक्वार्टर गार्ड, स्टोर और गैरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में एसएसबी ने बड़ी भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय गृह सचिव, एसएसबी के महानिदेशक और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।(वार्ता)
Tuesday, July 28
Breaking News
- महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का किया विमोचन
- झारखंड में 10 हजार किमी सड़कें होंगी दुरुस्त, ₹1,153 करोड़ की योजना मंजूर
- 18 साल बाद बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीएम करेंगे ध्वजारोहण
- CG में बिना अनुमति दुकान का विज्ञापन लगाया तो ₹50 हजार का जुर्माना, प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी
- भोपाल कूच पर किसानों का मार्च, बैरिकेड तोड़ राजधानी की ओर बढ़े; CM हाउस की सुरक्षा हाई अलर्ट पर
- नौकरी ढूंढ़ने नहीं, नौकरी देने की सोच पैदा कर रहा ‘यूथ अड्डा ‘
- वेटलैंड में फिर ‘मड रैली’ पर विवाद, NGT 7 साल पहले लगा चुका है रोक; एक्सपर्ट ने जलीय जीवों पर जताया खतरा
- रेगिस्तान के जहाज ऊंटों को बचाने की पहल, कृषि यूनिवर्सिटी ने बनाया मास्टर प्लान
- झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में 31 जुलाई तक तेज वर्षा की संभावना


