नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस ने पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाली ओजोन परत 2040 तक दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में 1980 के स्तर पर लाए जाने की संभावना से जुड़ी खबर पर खुशी जताई और कहा कि यह सब कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से की गयी पहल से ही संभव हो सका है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया प्रदूषण, जैव विविधता के बढ़ रहे संकट और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रप्रभावों से चिंतित है लेकिन अच्छी खबर यह है कि जब लगता है कि पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाली ओजोन परत 2040 तक दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में 1980 के स्तर पर बहाल हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह खुशी आने की वजह हाइड्रोफ्लोरोकार्बन की खपत और उत्पादन को कम करने के लिए 1989 का मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को लागू करना है। इस प्रोटोकाल में अक्टूबर 2016 में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा,“मुझे याद है कि भारत को इन संशोधनों पर सहमत होने में कितना समय लगा था। पहली सफलता 27 सितंबर, 2013 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह के संयुक्त वक्तव्य में मिली थी भले ही हमारी आज की सरकार में बैठे लोगों ने तब इस मुद्दे पर भारत के रुख की आलोचना की लेकिन आज एक तरह से ओबामा-सिंह समझौते को दोहराया गया है।” (वार्ता)
Friday, August 14
Breaking News
- अहमदाबाद में जलभराव पर अमित शाह सख्त, CM भूपेंद्र पटेल को लिखी चिट्ठी; मांगा स्थायी समाधान
- प्रेग्नेंसी में Kiara Advani ने की ‘Toxic’ की शूटिंग, Yash बोले- बॉडीगार्ड की तरह रखा ध्यान
- प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 3 लाख टीचरों को मिलेगा कैशलेस इलाज
- रायपुर : युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला
- CG RTE की तीसरी लॉटरी में 156 सीटों का आवंटन, 384 सीटें अब भी खाली
- CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना निरस्त
- रायपुर : तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव
- भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार को मिलेगी रफ्तार! SAIL CMD ने CM साय से मांगा सहयोग
- बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


