नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को लेकर संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35A वहां के लोगों के साथ एक ‘विश्वासघात’ था और इन अनुच्छेदों के हटने से कश्मीरियों के साथ अन्याय और देश के माथे पर कलंक मिट गया है। प्रधानमंत्री ने उच्चतम न्यायालय के कल अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को लेकर दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक निर्णय से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना मजबूत हुई है तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामाजिक आर्थिक विकास को गति मिली है।
श्री मोदी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर आज एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को साफ-सुथरा माहौल मिल रहा है जिसमें वह अपने भविष्य को साकार कर सकता है। लोगों के सपने बीते समय के मोहताज नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाएं बन गए हैं। जम्मू कश्मीर में मोहभंग, निराशा और हताशा की जगह अब विकास, लोकतंत्र और गरिमा ने ले ली है। श्री मोदी ने लेख में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को निरस्त करने पर 11 दिसंबर को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने अपने फैसले में भारत की संप्रभुता और अखंडता को बरकरार रखा है, जिसे प्रत्येक भारतीय द्वारा सदैव संजोया जाता रहा है। न्यायालय का यह कहना पूरी तरह से उचित है कि 05 अगस्त 2019 को हुआ निर्णय संवैधानिक एकीकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया था, न कि इसका उद्देश्य विघटन था। उच्चतम न्यायालय ने इस तथ्य को भी भलीभांति माना है कि अनुच्छेद 370 का स्वरूप स्थायी नहीं था।(वार्ता)
Saturday, May 23
Breaking News
- जून से महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें, कीमतों में 30 हजार तक बढ़ोतरी
- एशिया के मैदान पर चमकेगी मध्यप्रदेश की बेटियों की प्रतिभा
- मालखेड़ी स्टेशन बना मालखेड़ी जंक्शन, यात्रियों को बेहतर सुविधाओं की उम्मीद
- अगले सीजन CSK में बड़ा बदलाव तय, 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
- वर्षा पूर्व सड़क, पुल एवं भवनों के संधारण का कार्य करें पूर्ण : प्रबंधक संचालक यादव
- 100 सिर्फ एक नंबर’, रुपये की गिरावट पर अरविंद पनगढ़िया का बड़ा बयान
- सिर्फ 20 रुपए में अंतरिक्ष की सैर, उज्जैन में टेलीस्कोप से दिख रहे चांद-शुक्र-बृहस्पति
- दुर्घटनाओं से बचना है तो घरेलू उपकरणों में रखें सही अर्थिंग
- सुपर अल नीनो का कहर! 150 साल का तापमान रिकॉर्ड टूटने का खतरा
- MP का खास आम 3 हजार रुपए किलो, स्वाद ऐसा कि विदेशों में भी जबरदस्त मांग


