रायपुर(mediasaheb.com)। श्री श्री शारदीय दुर्गोत्सव त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति राजेंद्र नगर स्थित मंदिर परिसर में विजयदशमी के दिन 24 अक्टूबर को सिंदुर उत्सव का आयोजन किया गया। सुहागिनों ने सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को नम आँखों से विदाई दी व अखण्ड सौभाग्यवती होने का वरदान मांगा। इसके साथ ही सभी भक्तों ने विश्व शांति की कामना भी की।
श्री श्री शारदीय दुर्गोत्सव त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति राजेंद्र नगर के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि मंदिर प्रांगण में बंगाली समाज के साथ ही अन्य समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माँ दुर्गा को सिंदूर लगाकर पूजा-अर्चना की एवं एक-दूसरे को भी सिंदूर लगाया। महिलाओं ने पांरपरिक नृत्य और गीत गाकर माँ दुर्गा को विदाई दी। सिंदूर खेला को देवी सिंदूर वरन के नाम से भी जाना जाता है। सिंदूर खेल का आयोजन शाम पाँच बजे से किया गया। श्री बर्धन ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा जब मायके से विदा होकर ससुराल जाती है तो उनकी मांग सिंदुर से सजाई जाती है। इसके बाद सुहागिन स्त्रियां एक-दूसरे को सिंदुर लगाकर शुभकामनाएं देती हैं। मान्यता है कि सुहागिनों को सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। सिंदूर खेला के साथ ही सभी भक्तों ने सर्वे भवन्तु सुखीनः की प्रार्थना के साथ विश्व शांति की कामना भी की।
Sunday, June 14
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रतलाम के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
- बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री
- नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती
- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक: सीएम योगी
- लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री राजपूत
- देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला
- निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी ‘निपुण संकल्प कार्यशालाएं’


