ग्वालियर,(mediasaheb.com)| नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि जिस वार्षिक वृद्धि दर से भारत में नागर विमानन क्षेत्र बढ़ रहा है, कुछ सालों में भारतीय रेलवे के फर्स्ट और सेकंड एसी की तुलना में विमानों से ज़्यादा यात्री सफर करेंगे। श्री सिंधिया यहां बी 20 इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ऐयरोस्पेस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान श्री सिंधिया ने कहा कि आज जिस वार्षिक वृद्धि दर से भारत में नागर विमानन क्षेत्र बढ़ रहा है, वर्ष 2030-2035 तक भारतीय रेल के फर्स्ट एसी और सेकंड एसी की तुलना में विमानों से ज़्यादा यात्री, सफर करेंगे। उन्होंने ग्वालियर हवाईअड्डे के संदर्भ में कहा कि ग्वालियर हवाईअड्डे के आगामी टर्मिनल भवन की आधारशिला अक्टूबर 2022 में रखी गई थी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ये टर्मिनल भवन 2023 के अंत तक, 15 महीने की अवधि में तैयार होकर भारत के इतिहास में सबसे कम समय में बनने वाले टर्मिनल भवन के रूप में स्थापित होगा।(वार्ता)
Tuesday, September 1
Breaking News
- राशिफल 1 सितंबर: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने एससीएसपी कार्यक्रम के तहत किसानों को वितरित किए पावर स्प्रेयर एवं सोलर पैनल
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अब तक 5 हजार से अधिक घर हुए रोशन
- दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण
- सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी
- विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की सचिव भीम सिंह ने की समीक्षा
- अब हर घर रोशन, भोपाल के 5050 जनजातीय परिवारों को जल्द मिलेगी बिजली
- उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालयों के
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद


