नई दिल्ली (mediasaheb.com)| उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख और समृद्धि की कामना की है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि ओणम की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रवादियों के नाम एक संदेश जारी किया है। जगदीप धनखड़ ने कहा कि ओणम एकता, फसल और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव है, जो समुदायों को परंपराओं की डोर में बांधता है। उन्होंने कहा कि महान राजा महाबली की याद में मनाया जाने वाला यह त्योहार परोपकार, करुणा और बलिदान के शाश्वत मूल्यों की मार्मिक याद दिलाता है। यह हमारे कृषक समुदाय के अथक प्रयासों का सम्मान करने और प्रकृति की उदारता के लिए उसके प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। जगदीप धनखड़ ने कहा,“मैं ओणम के शुभ अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ओणम की भावना सभी के जीवन में खुशियाँ और समृद्धि लाए।” (वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


