हैदराबाद, (mediasaheb.com) | देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक नवरत्न खनन कंपनी एनएमडीसी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हैदराबाद स्थित कंपनी के मुख्यालय और इसके सभी परियोजना स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारतीय स्वतंत्रता के 76 शानदार वर्षों का जश्न मनाया। एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अमिताभ मुखर्जी ने मुख्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी श्री ज़ैलाबुद्दीन के साथ हैदराबाद में एनएमडीसी कॉरपोरेट कार्यालय में तिरंगा फहराया | इस अवसर पर एनएमडीसी के निदेशक (उत्पादन) श्री दिलीप कुमार मोहंती; निदेशक (वाणिज्य) श्री विश्वनाथ सुरेश; निदेशक (तकनीकी), श्री विनय कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी विश्वनाथ, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर श्री अमिताभ मुखर्जी ने कहा, “यह अभूतपूर्व गर्व और सम्मान की बात है कि एनएमडीसी भारत निर्माण के इन आठ दशकों में से लगभग सात दशकों से राष्ट्र के साथ है। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की थीम “राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम, 65 वर्षों से हमारी मूल भावना रही है। हमने अपने उत्पादन को अगले पांच वर्षों में 40 मिलियन टन से बढ़ाकर 100 मिलियन टन करने का इस्पाती संकल्प लिया है- एक ऐसा दृढ संकल्प जैसा हम पिछले छह दशकों में करते आए हैं । अगले 5 वर्षों में हमारे पूरे इतिहास को मापने की इस यात्रा में, हम अपनी आगामी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्राप्ति भी सुनिश्चित करेंगे।“
एनएमडीसी ने हर घर तिरंगा सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चों के लिए मेगा शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया था । शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं और कर्मचारियों तथा सहयोगियों के लिए आयोजित आंतरिक खेलों के विजेताओं को आज अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, कार्यात्मक निदेशकगणों, सीवीओ, मिनरल ईव्स क्लब की अध्यक्षा श्रीमती चैताली मुखर्जी; श्रीमती लिपि मोहंती; श्रीमती बबीता
और श्रीमती अरुणा द्वारा सम्मानित किया गया।
Sunday, October 4
Breaking News
- रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
- विदिशा में 10 हजार डायबिटीज मरीज चिन्हित, कम नींद और देर रात तक जागना बना बड़ा कारण
- हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा
- झारखंड में कोयला माफिया पर CISF का शिकंजा, 250 टन अवैध कोयला जब्त; भ्रष्टाचार में 2 पूर्व अफसरों पर FIR
- प्रदेश के 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एमपी ट्रांसको में रात्रिकालीन यार्ड निरीक्षण संस्कृति ने बचाया पॉवर ट्रांसफार्मर, टला बड़ा नुकसान
- वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गो की आर्थिक सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य पर भी योगी सरकार का फोकस
- शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- योगी सरकार में बिजली आपूर्ति को मिली रफ्तार, 24779 मेगावाट की मांग पूरी
- बिहार पुलिस की आसमानी निगरानी होगी तेज, 24.50 करोड़ में खरीदे जाएंगे 50 हाईटेक ड्रोन


