नई दिल्ली (mediasaheb.com)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राज्य सरकार के अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया, जिस पर अपने दोस्त की बेटी से बलात्कार करने का आरोप है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है, जिस पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का आरोप है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से इस संबंध में रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर हाल ही में बुराड़ी पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के अंतर्गत उक्त अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया है कि जिस अधिकारी की देखरेख और संरक्षण में वह उसके घर में रह रही थी, उसने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, “महिला एवं बाल विकास विभाग के एक उप निदेशक पर उस बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने उसे अबतक गिरफ्तार नहीं किया है, इसलिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया गया है। बेटियों की रक्षा करने वाला ही अगर उनका भक्षक बन जाए तो लड़कियां कहां जाएंगी! उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।” (वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य


