नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चारा घोटाले के दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख को झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से दी गयी जमानत रद्द करने की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया। लालू प्रसाद ( 74 )उच्च न्यायालय से जमानत के बाद जेल से बाहर हैं। शीर्ष अदालत सीबीआई की याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई करेगी।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से लालू यादव को जमानत देने के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर वह 25 अगस्त को सुनवाई करेगी।पीठ के समक्ष विशेष उल्लेख के दौरान सीबीआई ने शुक्रवार को अपनी याचिका पर शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई थी, जिसे स्वीकार करते हुए पीठ ने मामले को 25 अगस्त के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।
झारखंड उच्च न्यायालय ने दुमका, चाईबासा, डोरंडा और देवगढ़ कोषागार से निकासी के चार मामलों में लालू को जमानत दे दी थी।
उच्च न्यायालय ने राजद प्रमुख को डोरंडा कोषागार मामले में जमानत दे दी थी, जिसमें सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई थी।श्री यादव डोरंडा कोषागार में 139 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले से जुड़े पांचवें चारा घोटाले के मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने पांच साल जेल की सजा सुनाई थी और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।(वार्ता)
Friday, March 6
Breaking News
- UPSC 2026 में कांधला की आस्था जैन का कमाल, सेल्फ स्टडी से हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक
- धमतरी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : ब्रेल पुस्तकें और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स: दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक पहल
- सिद्धारमैया का ‘माइनॉरिटी फोकस’ बजट: शिक्षा और कल्याण योजनाओं पर जमकर खर्च
- जदयू कार्यालय में PM मोदी के पोस्टर पर कालिख, नीतीश के राज्यसभा जाने के विरोध में बढ़ा बवाल
- ‘हिंदू रीति से शादी करने वाले ST पर लागू होगा हिंदू मैरिज एक्ट’, छत्तीसगढ़ HC का महत्वपूर्ण फैसला
- अमित शाह का बड़ा ऐलान: इस तारीख तक माओवाद से पूरी तरह मुक्त होगा भारत
- AI टूल से छेड़ेगा साइबर वॉर, RBI का MuleHunter करेगा फर्जी बैंक खातों को बंद
- जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा बैठक 07 मार्च को
- गैलन में पेट्रोल-डीजल भरवाकर रख रहे लोग, यूपी में तेल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी कतारें
- बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ वॉट्सएप चैट से तलाक नहीं, पत्नी पर क्रूरता के आरोप साबित करने होंगे


