न्यूयॉर्क, (mediasaheb.com)| मिस यूनिवर्स संगठन ने इंडोनेशिया में स्थानीय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में यौन उत्पीड़न के हालिया कांड के बाद अपनी फ्रेंचाइजी के साथ संबंध समाप्त करने की घोषणा की है। इंडोनेशिया में मंगलवार को सौंदर्य प्रतियोगिता के छह प्रतियोगियों ने कथित तौर पर आयोजकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रतियोगियों को कथित तौर पर निशानों के लिए टॉपलेस ‘बॉडी चेक’ से गुजरना पड़ा था। उनके वकील ने कहा कि प्रक्रिया के दौरान उनमें से 5 की तस्वीरें खींची गईं।
संगठन ने शनिवार को X (टि्वटर) पर कहा कि ‘मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन’ ने इंडोनेशिया में अपनी वर्तमान फ्रेंचाइजी, पीटी कैपेला स्वस्तिका कार्या और इसके राष्ट्रीय निदेशक, पोपी कैपेला के साथ संबंध समाप्त करने का फैसला किया है। संगठन ने कहा कि मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया में जो कुछ हुआ, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह फ्रेंचाइजी हमारे ब्रांड मानकों, नैतिकता या अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है।संगठन ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन ने घोषणा की कि वह मिस यूनिवर्स मलेशिया 2023 को रद्द कर देगा, क्योंकि इसे इंडोनेशियाई कंपनी द्वारा आयोजित किया जाना था।
संगठन ने कहा, ‘हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि दुनिया भर में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऊंचाई, वजन या शरीर के आयाम जैसे किसी माप की आवश्यकता नहीं है।’
मिस यूनिवर्स एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रमुख सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसका स्वामित्व और संचालन अमेरिका और थाईलैंड की कंपनी मिस यूनिवर्स संगठन के पास है। मिस यूनीवर्स मिस वर्ल्ड, मिस इंटरनेशनल और मिस अर्थ के साथ 4 बड़ी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है।(वार्ता)
Sunday, June 28
Breaking News
- 28 जून 2026 राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य
- अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय
- भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद
- जबूत अकादमिक मानव संसाधनों के दम पर सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता की नई इबारत लिख रही योगी सरकार
- खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
- मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित
- संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर
- मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात


