रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण, स्व-रोजगार के क्षेत्र में होगा चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। बस्तर संभाग के दन्तेवाड़ा ऐसा पहला जिला चिकित्सालय जहां पर वायरोलॉजी लैब की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री के घोषणानुसार जिला चिकित्सालय में सिटीस्केन की सुविधा शुरू हो गई है, जिसका लाभ दूर-दूर के ग्रामीणजन उठा रहे हैं। अपातकालीन स्थिति में लोगों को सिटीस्केन की सुविधा जिला चिकित्सालय में मिल रही है। अब जगदलपुर जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मरीजों को यह सुविधा घर के नजदीक मिलने लगी है।
वायरोलॉजी लैब के स्थापना के पश्चात् जिला चिकित्सालय में हेपेटाइटिस बी एवं सी का जांच किया जाएगा। पहले हेपेटाइटिस जांच के पश्चात् मरीजों का रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव होने पर जांच के लिए एम्स भेजा जाता था। जहां रिपोर्ट आने में माह भर का समय लग जाता था। निजी लैब संस्थानों में यह जांच कराने में लगभग 10 से 15 हजार रूपए की राशि खर्च हो जाती थी किन्तु अब दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय के वायरोलॉजी लैब में यह जांच निःशुल्क की जाएगी। जिससे मरीजों को फायदा मिलेगा और महीने भर का इंतेजार भी नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट शीघ्र ही मिल जाएगी। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग में यह पहला जिला चिकित्सालय होगा, जहां वायरोलॉजी लैब की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है।
Monday, October 26
Breaking News
- रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा
- छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों का तबादला; मिली नई जिम्मेदारी
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री श्री 1008 गुरु टेकचंद जी महाराज के समाधि दिवस पर किया नमन
- उच्च शिक्षा विभाग प्रतिष्ठित संस्थानों से करेगा एमओयू
- एमपी के सरकारी अस्पतालों में अब MBBS डॉक्टर करेंगे अल्ट्रासाउंड, रेडियोलॉजिस्ट की कमी दूर करने की तैयारी
- एमपी में नई ‘यूज्ड वाटर’ पॉलिसी तैयार, STP का पानी बेचकर कमाई करेंगे नगरीय निकाय
- किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर है विशेष फोकस: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की बिहार के मखाने की तारीफ, 18 से ज्यादा देशों में पहुंचा सीमांचल का स्वाद
- पीयूष गोयल बोले- विदेशों में भारतीयों की अलग पहचान, शांतिप्रिय समुदाय के रूप में होता है स्वागत
- दिल्ली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 922 किलो रसगुल्ला सामग्री, खराब खोया और छेना नष्ट


